Bihar

बिहार में भ्रष्ट इंजीनियर को निगरानी की टीम ने किया गिरफ्तार, 1.10 लाख रूपये लेते रंगे हाथ दबोचा

बिहार के दो जिलों में निगरानी की अलग-अलग टीम ने घूस लेते हुए भवन निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और पुलिस सब इंस्पेक्टर को उनके प्राइवेट ड्राइवर के साथ गिरफ्तार किया। निगरानी टीम के इस कार्रवाई से जबरदस्त हड़कंप मच गया है।

ठेकेदार से ले रहे थे रुपए

प्रवीण कुमार भवन निर्माण विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हैं। इनकी पोस्टिंग किशनगंज जिले में विभाग के मुख्यालय ऑफिस में है। इनके खिलाफ एक ठेकेदार ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी।

दरअसल, ठेके पर सरकारी काम को पूरा करने के बाद ठेकेदार के बिल का भुगतान होना था। काफी रुपए का भुगतान हुआ भी। बिल के 5% रुपए का भुगतान होना बाकी था। इसे जारी करने के एवज में प्रवीण कुमार ठेकेदार से रिश्वत मांग रहे थे। इसी कड़ी में 1.10 लाख रुपए वो आज ठेकेदार से रिश्वत ले रहे थे। इसी बीच पटना से गई निगरानी की टीम ने छापेमारी कर दी। ऑफिस से ही एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

8 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

9 घंटे ago

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…

9 घंटे ago

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

13 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

16 घंटे ago