Bihar

शर्मनाक हार के साथ भारत का फिर टूटा सपना, ऑस्ट्रेलिया बना टेस्ट का विश्व विजेता, रचा इतिहास

इंग्लैंड में आज एक बार फिर भारतीय टीम का विश्व विजेता बनने का सपना टूट गया। द ओवल में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 209 रनों से हराते हुए पहली बार टेस्ट में विश्व विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इसके साथ ही वह पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने वनडे, टी-20 और टेस्ट यानी इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की। भारत का आखिरी दिन 280 रन बनाए थे और उसके 5 विकेट बचे थे, लेकिन विराट कोहली और जडेजा एक ही ओवर में बोलैंड के शिकार बने और इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम का सपना चकनाचूर होते देर नहीं लगी। पिछली बार भारत को न्यूजीलैंड के हाथों इंग्लैंड में ही हार मिली थी।

किस पारी में किस टीम का कितना स्कोर

ऑस्ट्रेलिया: 469 & 270/8 d

भारत: 296 & 234

भारत को मिला था 444 रनों का लक्ष्य

ऐतिहासिक टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम ने 3 विकेट पर 164 रन बनाए थे। विराट कोहली 44 रन बनाकर, जबकि अजिंक्य रहाणे 20 रन बनाकर क्रीज पर थे। जब 5वें दिन का खेल शुरू हुआ तो भारत को 280 रनों की जरूरत थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 444 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था। आखिरी दिन समय भरपूर था और भारत के पास 7 विकेट थे तो एक उम्मीद थी कि विराट कोहली और रहाणे पूर्व कप्तान और पूर्व उपकप्तान की जोड़ी कुछ करिश्मा करेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

विराट कोहली और रहाणे के आउट होते ही टूटा सपना

चौथी पारी में रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन 43 रनों पर आउट हो गए। उनसे पहले शुभमन गिल एक विवादास्पद फैसले का शिकार बने। उनके खाते में 18 रन रहे, जबकि पुजारा एक खराब शॉट खेलकर 27 रनों पर चलते बने। इस तरह 3 विकेट गिरे थे। भारत का 5वें दिन का पहला विकेट विराट कोहली के रूप में गिरा। वह 49 रनों के स्कोर पर बोलैंड की बाहर जाती गेंद पर बल्ला अड़ा बैठे और सेकंड स्लिप में स्टीव स्मिथ ने हवा में गोता लगाते हुए कैच लपक लिया। इसी ओवर में बोलैंड ने बल्लेबाजी हुनर की वजह से अश्विन पर वरीयता प्राप्त रविंद्र जडेजा को शून्य के स्कोर पर आउट कर दिया।

फिर यूं ढही भारतीय बल्लेबाजी

बोलैंड के बाद स्टार्क ने मोर्चा संभाला तो अजिंक्य रहाणे को विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराते हुए भारत की रही सही उम्मीदों को भी तार-तार कर दिया। वह 46 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शार्दुल ठाकुर बिना खाता खोले नाथन लायन के शिकार बने तो उमेश यादव एक रन बनाकर स्टार्क की गेंद पर कैरी के हाथों लपके गए। इसके बाद श्रीकर भरत (23) और मोहम्मद सिराज को नाथन लायन को आउट करते हुए ऑस्ट्रेलिया को विश्व विजेता बना दिया। भारत की दूसरी पारी 234 रनों पर सिमट गई।

Avinash Roy

Recent Posts

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

5 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

18 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

19 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

19 घंटे ago