Bihar

CM नीतीश कुमार का ड्रीम पु‍ल भरभराकर गंगा नदी में समाया, एक गार्ड लापता

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

भागलपुर/खगड़‍िया : अगुवानी-सुल्तानगंज निर्माणाधीन पुल के तीन पिलर फिर से गिर गए, जिससे लगभग 100 मीटर तक पुल हिस्सा ढह गया। सुल्तानगंज अगुवानी पुल घटना में एक गार्ड के लापता होने की सूचना मिल रही है। किसी की मौत की खबर नहीं है। इससे पूर्व, 29 अप्रैल, 2022 की रात में निर्माणाधीन पुल के 36 स्पैन ढहे थे। रविवार का दिन होने के कारण काम बंद था। अभी तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

इधर, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम खगड़िया के कार्यपालक अभियंता योगेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ स्पैन गिरे हैं। ‌वह घटनास्थल की ओर रवाना हो रहे हैं। ‌अभी इसके आगे विशेष कुछ नहीं कहा जा सकता है। वहां पहुंचने के बाद ही स्पष्ट कुछ कहा जा सकेगा।

विधायक ने उठाए कंपनी पर सवाल

परबत्ता विधायक डॉक्टर संजीव कुमार ने कहा है कि इस पुल की क्वालिटी को लेकर विधानसभा में भी उन्‍होंने सवाल उठाए थे। अगुवानी-सुल्तानगंज महासेतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, लेकिन यहां निर्माण कंपनी एसपी सिंगला की ओर से क्वालिटी का काम नहीं किया गया है। परबत्ता विधायक ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने एसपी सिंगला के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आलोक झा को भी आड़े हाथों लिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

9 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

10 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

10 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

12 घंटे ago