Bihar

समीक्षा बैठक में नीतीश कुमार ताकते रह गए राह, नहीं आए तेज प्रताप; खाली रह गई मंत्री जी की कुर्सी

सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की बैठक बुलाई। मीटिंग में विभाग के मंत्री तेज प्रताप ही गायब थे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के बगल में लगी तेज प्रताप की कुर्सी खाली ही रह गई। विभाग के मंत्री के बगैर ही नीतीश कुमार को मीटिंग करनी पड़ी। तेज प्रताप मीटिंग में क्यों नहीं शामिल हुए? इसको लेकर उनकी ओर से कोई बयान नहीं आया है।

दरअसल, एक अणे मार्ग के संकल्प में बैठक बुलाई गई थी। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री को भी शामिल होना था। मीटिंग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीच की कुर्सी पर बैठे रहें। उनके ठीक बगल की एक कुर्सी तेज प्रताप के लिए थी, लेकिन वे खाली रह गई। इसमें पौधरोपण अभियान की तैयारियों की जानकारी ली गई।

अलग बात यह है कि उनके एक तरफ संसदीय और वित्त मंत्री विजय चौधरी बैठे दिखे। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी सहित कई अफसर नजर आए।

सीएम ने अफसरों को दिया निर्देश

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की बड़ी भूमिका है। विभाग, नीतियों एवं प्राथमिकताओं के आधार पर बेहतर ढंग से कार्य करें।

लक्ष्य के अनुरूप और तेजी से पौधरोपण कराएं। पौधरोपण के लिए जो प्लानिंग की गई है। उसको ठीक ढंग से करवाया जाए। पहाड़ी क्षेत्र के निचले भागों में भी पौधरोपण कराएं। साथ ही जो पौधे पहले से लगाए गए हैं उनके सर्वाइवल के लिए सभी जरूरी उपाय करें।

बिहार में सिर्फ 9 फीसदी जंगल

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार से झारखंड के अलग होने के बाद राज्य में जंगल का क्षेत्र 9 प्रतिशत रह गया था। साल 2012 में हरियाली मिशन की शुरुआत की गई। 24 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 22 करोड़ पौधे लगाए गए। बड़ी संख्या में पौधरोपण किए जाने से राज्य का हरित आवरण क्षेत्र 15 प्रतिशत तक पहुंच गया। यह 17 प्रतिशत तक हो जाए इसके लिए तेजी से पौधरोपण कराना जरूरी है।

क्या है लक्ष्य

बैठक में अफसरों ने ‘वृक्षारोपण अभियान 2023-24’ को लेकर प्लान दिया। वर्ष 2023-24 के लिए 433.93 लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2019-20, वर्ष 2020-21, वर्ष 2021-22 और वर्ष 2022-23 के तहत किए गए पौधरोपण की जानकारी विभागीय अधिकारी को दी गई।

Avinash Roy

Recent Posts

न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दर्जा खत्म, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…

4 घंटे ago

मधुमक्खी पालन से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिन की ट्रेनिंग शुरू

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…

4 घंटे ago

जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU विधायक को मिली बेल

बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

9 घंटे ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

20 घंटे ago