Bihar

विपक्षी एकता वाली बैठक क्यों टाल रहे नीतीश कुमार, खुद बताई वजह

पटना में 12 जून को भाजपा विरोधी दलों की पहली विपक्षी एकता मीटिंग टल गई है। बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के नेता नीतीश कुमार ने कहा कि 12 जून को मीटिंग नहीं होगी क्योंकि कुछ दलों के अध्यक्ष नहीं आ पा रहे थे। नीतीश ने कहा है कि इस बात पर कुछ दलों का कहना था कि ये ठीक नहीं होगा इसलिए बैठक को अभी टाल दिया गया है। जब सभी दलों के अध्यक्ष बैठक के लिए उपलब्ध होंगे तो मीटिंग होगी।

नीतीश ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस को भी यह बता दिया है। मालूम रहे कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे या राहुल गांधी 12 जून को होने वाली मीटिंग के लिए उपलब्ध नहीं थे इसलिए कांग्रेस ने बैठक की तारीख बढ़ाने कहा था। कांग्रेस ने कहा था कि अगर 12 जून को मीटिंग होगी तो उसकी तरफ से एक मुख्यमंत्री समेत दो नेता जाएंगे।

पटना में सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश ने कहा कि 12 जून की मीटिंग के लिए मैक्सिमम समर्थन आ गया था। लेकिन एक-दो लोग उस दिन नहीं थे। तो हमने कांग्रेस को कह दिया कि आप लोग भी बात कर लीजिए, देख लीजिए, उसके बाद जो डेट तय होगा उसमें होगा। नीतीश ने ये साफ किया कि सारी पार्टियों के प्रमुख को आना है। हेड के बदले कोई प्रतिनिधि आएगा ये ठीक नहीं है। दूसरी पार्टीयों के लोग भी कहने लगे कि कांग्रेस की तरफ से कोई दूसरा आएगा, ये अच्छा नहीं रहेगा। कांग्रेस पार्टी के बारे में चर्चा होने लगी कि उसके हेड नहीं आएंगे तो सब कहने लगे कि ये अच्छा नहीं होगा। फिर हमने कांग्रेस को बता दिया कि ऐसे नहीं होगा, दूसरे दिन होगा। उन्होंंने कहा कि नई तारीख तय होगी तो सबको बताया जाएगा।

नीतीश की पहल पर और उनकी ही मेजबानी में होने वाली विपक्षी दलों की इस पहली मीटिंग में जेडीयू और आरजेडी के अलावा पश्चिम बंगाल से टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी, यूपी से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, दिल्ली से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, महाराष्ट्र से एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, उद्धव शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे समेत वामपंथी पार्टी के नेताओं के आने की खबर थी। कांग्रेस की तरफ से ये साफ कर दिया गया था कि राहुल गांधी या कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 12 जून को मीटिंग होने की सूरत में पटना नहीं जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

19 मिनट ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

2 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

4 घंटे ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

5 घंटे ago

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

6 घंटे ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

15 घंटे ago