Bihar

बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, के.के. पाठक को मद्य निषेध विभाग से हटाकर शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया

बिहार में सरकार ने सीनियर आईएएस का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। बिहार के गृह विभाग से लेकर वित्त और शिक्षा विभाग जैसे कई अहम विभागों की जिम्मेवारी संभाल रहे आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ को गृह विभाग का नया अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। उधर आरोपों से घिरे प्रत्यय अमृत को एक और विभाग का जिम्मा दे दिया गया है। उन्हें आपदा प्रबंधन विभाग का भी अपर मुख्य सचिव बना दिया गया है।

अब तक गृह विभाग का काम संभाल रहे चैतन्य प्रसाद को अपर मुख्य सचिव, गृह विभागऔर अपर मुख्य सचिव, निगरानी विभाग से हटा कर अपर मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना के पद पर तैनात किया गया है. चैतन्य प्रसाद अगले आदेश तक अपर मुख्य सचिव, लघु जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे.

सरकार ने बहुचर्चित आईएएस अधिकारी के.के. पाठक को मद्य निषेध विभाग से हटा दिया है. के0 के0 पाठक को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है. के.के. पाठक महानिदेशक, बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान- बिपार्ड, पटना के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे.

वहीं, स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव का काम देख रहे प्रत्यय अमृत को एक और विभाग का जिम्मा दे दिया गया है. उन्हें अपर मुख्य सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग की भी जिम्मेवारी दी गयी है.

उधर, लंबे समय बाद एस. सिद्धार्थ को वित्त विभाग से हटाया गया है. सिद्धार्थ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव भी हैं. उन्हें वित्त विभाग से हटा कर बिहार के गृह विभाग की जिम्मेवारी दी गयी है. इसके साथ साथ वे सीएम के मुख्य सचिव और कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव का काम देखते रहेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

5 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

11 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

13 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

13 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

14 घंटे ago