Bihar

CM नीतीश ने जीतन राम मांझी को गले लगाया, 5 लोकसभा सीट की डिमांड के बाद मिलने गये थे

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक व बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने आज सीएम नीतीश कुमार से मुलाकाता की. इससे पहले उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में HAM के लिए 5 सीटों की मांग की थी. जब से पांच सीटों की मांग की गई थी तभी से बिहार के सियासी गलियारों में गर्माहट है. आज जीतन राम मांझी के साथ HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन और पार्टी के कई नेता CM नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे.

5 सीटों की मांझी कर चुके हैं मांग

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जीतन राम मांझी अपनी पार्टी के लिए 5 सीटों की मांग कर चुके हैं. इतना ही नहीं महागठबंधन सरकार में एक मंत्री पद की भी मांग कर चुके हैं. माना जा रहा है कि इन्ही मुद्दों को लेकर आज सीएम नीतीश ने मांझी व अन्य पार्टी के नेताओं ने मिलाकात की.

हालांकि, मंत्री संतोष सुमन ने मुलाकात को जनता के हित के लिए बताया है. उन्होंने कहा कि हमलोग सीटों की बात को लेकर नहीं गये थे बल्कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सीएम नीतीश कुमार से मिलने के लिए गए थे लेकिन बाद में उन्होंने ये भी कहा कि बैठक में राजनीति से जुड़ी बातें भी हुई.

समय आने पर सब बताएंगे: संतोष सुमन

वहीं, मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि सीटों को लेकर भी सीएम नीतीश कुमार से बात हुई है लेकिन समय आने पर सब बताया जाएगा. हमने सीटों को लेकर सीएम नीतीश कुमार के सामने अपनी बात रखी हैं. आज हमारे बीच सकारात्मक बातें हुई हैं. बताते चलें कि आज 1 अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर लगभग 1 घंटे तक हुई बैठक में बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन, HAM के संरक्षक जीतनराम मांझी और HAM पार्टी के विधायक मौजूद थे.

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

1 घंटा ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

7 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

10 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

10 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

10 घंटे ago