Bihar

15 दलों के नेता पटना में, नीतीश के घर थोड़ी देर में शुरू होगी विपक्ष की बैठक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के खिलाफ मजबूत मोर्चेबंदी के लिए विपक्षी दलों का पटना में पहली बार महाजुटान हो रहा है। विपक्षी एकता बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, एनसीपी चीफ शरद पवार, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना यूबीटी अध्यक्ष, झामुमो नेता हेमंत सोरेन पटना पहुंच गए हैं।

एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं का स्वागत करने खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंच गए। कई नेता गुरुवार को ही पटना पहुंच गए थे जिसमें ममता बनर्जी, एमके स्टालिन, अरविंद केजरीवाल, महबूबा मुफ्ती, दीपांकर भट्टाचार्य शामिल हैं। उमर अबुदल्ला और डी राजा आज सुबह पटना आए हैं।

विपक्षी दलों की बैठक नीतीश के एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर थोड़ी देर में शुरू होगी। बैठक में बीजेपी के खिलाफ देशव्यापी गठबंधन पर चर्चा होगी। नीतीश के ‘एक के खिलाफ एक’ फॉर्मूले पर भी मंथन होगा। सीट बंटवारे, गठबंधन का नाम और अन्य मुद्दों पर भी विपक्षी नेता बातचीत करेंगे। सभी नेता अपने-अपने एजेंडे भी मीटिंग में रखेंगे, जिस पर माथापच्ची होने के आसार हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

4 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

4 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

5 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

11 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

11 घंटे ago