Bihar

नीतीश कैबिनेट में 10 प्रस्तावों पर मुहर, बाढ़-सुखाड़ से किसानों के नुकसान पर राहत का ऐलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की मीटिंग में 10 एजेंडों पर स्वीकृति की मुहर लगा दी गई है। आज की मंत्रीमंडल की बैठक में कृषि, पथ निर्माण, भू एवं राजस्व,सामान्य प्रशासन समेत कई अन्य विभागों के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गयी है। बैठक में बाढ़ से पहले ही तैयारी करने और किसानों को बाढ़ से होने वाले संभावित नुकसान बड़ा ऐलान किया गया है।

राज्य सरकार प्रदेश में अल्प वृष्टि, मानसून, बाढ़ से खरीफ फसलों को हुए नुकसान की भरवाई के लिए इस वर्ष 50 करोड़ रुपए खर्च करेगी। मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना को स्वीकृति प्रदान की गई। आज की बैठक में कुल 10 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अनियमित मानसून बाढ़ सूखा प्रविष्टि जैसी स्थिति में खरीफ 2023 में आकस्मिक फसल योजना अंतर्गत बीज वितरण के लिए मंत्रिमंडल ने 50 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। राशि से किसानों को वैकल्पिक फसल उत्पादन के लिए बीज आदि मुहैया कराये जाएंगे।
योजना के तहत अलग अलग बीज जैसे मक्का शंकर, अरहर, उरद, तोरिया, सरसो आगत, मटर आगत, भिंडी, मूली,कुल्थी, मडुआ, शाम्बा, कोदो के बीज किसानों को वितरित किये जायेंगे।

राज्य मंत्रिमंडल ने राज्य में आरा मिलो की संख्या 1919 से बढ़ाकर 32 सौ तथा विनियर मिल की संख्या 177 से बढ़ाकर 450 करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया है। आरा मिलों तथा कंपोजिट इकाइयों की संख्या का निर्धारण राज्य स्तर से किया जाएगा। इसकी वरीयता सूची भी निर्धारित की जाएगी। मिलों को स्वीकृति देने का लिए राज्य स्तर में समिति भी होगी।

मंत्रिमंडल ने बिहार पुलिस के अंतर्गत गठित स्पेशल ऑक्जिलरी पुलिस के 3566 जवानों को एक वर्ष का अवधि विस्तार देने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया है। इसके साथ ही पटना हाईकोर्ट में चालक के 27 और अंकेक्षण निदेशालय के लिए छह पद सृजन का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बलिदान दिवस पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा 407 यूनिट रक्त संग्रह, DM ने शिविर का किया उद्घाटन

समस्तीपुर : बलिदान दिवस के अवसर पर ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में संत कबीर…

29 मिनट ago

सनातन रक्तदान समूह द्वारा शहीदों की याद में लगाया गया रक्तदान शिविर, 441 यूनिट रक्त संग्रह

समस्तीपुर : देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के पावन…

43 मिनट ago

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

2 घंटे ago

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

4 घंटे ago

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

10 घंटे ago