Samastipur

पूसा के हरपुर गांव में प्रेम-प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, देखे सदर DSP क्या कुछ बोले… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में एक युवक की प्रेम-प्रसंग में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मामला पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर गांव का है। मृतक की पहचान आनंद राय के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक कुंदन दलसिंहसराय में अपने ननिहाल में रहता था। कल वह अपने गांव हरपुर पहुंचा था, जहां गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा उसकी बुरी तरह पिटाई की गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

आनन-फानन में परिजनों के द्वारा उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

वहीं इन सारे मामलों पर सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात आ रही है। उक्त घटना में 3 व्यक्ति को निरुद्ध किया गया है, जिससे थाने पर पूछताछ की जा रही है। वहीं परिजनों द्वारा आवेदन अभी आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन दिये जाने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

5 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

5 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

5 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

6 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

13 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

20 घंटे ago