Bihar

बालासोर रेल हादसे में मरने वाले बिहार के लोगों की संख्या हुई 31, कई जिलों में पसरा मातमी सन्नाटा

ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे में बिहार के मृतकों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी पुष्टि की है। 25 लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। ओडिशा के विभिन्न अस्पतालों में बिहार के रहने वाले 60 घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें गंभीर हालत में चार लोग आईसीयू में भर्ती हैं। बिहार से एक टीम आज भुनवेश्वर जाएगी।

ताजा जानकारी के मुताबिक बिहार के 14 और लोगों के शवों की पहचान हुई है। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 31 हो गई। इनमें सबसे ज्यादा मधुबनी के जिले के सात लोग रहने वाले थे। वहीं, पूर्णिया के दो, मुजफ्फरपुर के चार, नवादा के दो, पश्चिम चंपारण के दो, दरभंगा के दो, भागलपुर के तीन एवं पूर्वी चंपारण जिले के तीन मृतक शामिल हैं।

ओडिशा गई अधिकारियों की टीम बालासोर जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर मृतकों के शव को परिजन तक पहुंचाने के प्रयास में जुटी है। अभी तक 6 शव को परिजनों को सौंपे जा चुका है। वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री शाहनवाज ने कंट्रोल रूम पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया। विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल भी मौजूद रहे।

आज भुवनेश्वर जाएगी टीम

पटना में आपदा प्रबंधन विभाग के कंट्रोल रूम से राहत कार्यों पर नजर रखी जा रही है। विभाग के अधिकारियों से लेकर मंत्री तक लगातार समीक्षा कर रहे हैं। मंगलवार को बिहार से एक टीम भुनेश्वर एम्स जाकर वहां इलाज करा रहे बिहार के यात्रियों की स्थिति का पता करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

7 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

7 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

7 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

8 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

15 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

22 घंटे ago