Bihar

तेजस्वी यादव ने ठुकराया धीरेंद्र शास्त्री का निमंत्रण, कहा- जहां जनता का भला होता है वही हम लोग जाते हैं…

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पटना के तरेत पाली में हनुमंत कथा चल रही है। कथा 17 मई तक चलेगी। कथा में लाखों की भीड़ जुट रही है। कई VIP और VVIP उनसे मिल रहे हैं और मिलना चाहते हैं, लेकिन डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के निमंत्रण ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि जहां जनता का काम होता है, वहीं हम सब जाते हैं। हमलोगों के पास बहुत निमंत्रण आते हैं। हम सब विकास के कार्य में लगे रहते हैं। सीएम नीतीश कुमार बिहार की तरक्की में लगे हैं।

बता दें कि आयोजन समिति के संरक्षक पूर्व IPS अरविंद ठाकुर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम को भी निमंत्रण दिया था। आयोजक के मुताबिक, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बिहार के सीएम और डिप्टी सीएम से मिलने की इच्छा जताई थी। इसके बाद उनके दूत के रूप में बागेश्वर धाम आयोजन समिति के संरक्षक उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात करने पहुंचे थे।

पटना आने से पहले आरजेडी ने खूब विरोध किया था

बता दें कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री के पटना आने से पहले RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। तेजप्रताप ने अपने संगठन DSS (धर्म निरपेक्ष सेवक संघ) का पुनर्गठन ही नहीं किया, बल्कि फिजिकल ट्रेनिंग भी तेज कर दी। तेज प्रताप यादव उन्हें डरपोक और देशद्रोही तक कह चुके हैं।

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा था कि धीरेंद्र शास्त्री जैसे को जेल में होना चाहिए। शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने भी तीखी टिप्पणी की थी। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या ने भी धीरेंद्र शास्त्री पर ट्विटर के जरिए टिप्पणी की और बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की अर्जी लगाई।

तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर सीधे-सीधे तीखी प्रतिक्रिया अब तक नहीं की है। रविवार को RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि कोई प्रवचनकर्ता अपने कर्तव्यों से विमुख होकर ये सबूत देता है कि मैं BJP का एजेंट हूं, तो कहीं न कहीं वहां पर धर्म कमजोर दिखता है। धर्म विश्व कल्याण के लिए होता है। किसी दल के पाप को ढंकने के लिए नहीं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में सरकारी कर्मचारियों की सोशल मीडिया ‘आजादी’ खत्म, राय देने पर जाएगी नौकरी

बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना पहले जैसा नहीं…

19 मिनट ago

सुरक्षित शनिवार पर स्कूल में सुरक्षा की पाठशाला, फोकल शिक्षक व बाल प्रेरक चुने गए

समस्तीपुर : बच्चों की सुरक्षा को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में “सुरक्षित…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर सीट को लेकर इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो पक्षों के बीच मारपीट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शनिवार को जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर बैठने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

12 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

13 घंटे ago