Bihar

समस्तीपुर में स्थगित हुई जन सुराज पदयात्रा, प्रशांत किशोर बोले- खराब सड़कों पर चलते-चलते फट गई पैर की मांसपेशी

प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा स्थगित की गई है. उनकी पदयात्रा करीब 25 दिनों के लिए स्थगित रहेगी. पदयात्रा 11 जून से शुरू होगी और अपने पुराने स्वरूप में ही शुरू होगी. प्रशांत किशोर ने समस्तीपुर के मोरवा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि उनके बाएं पैर की मांसपेशी फटने के कारण चलने में कठिनाई हो रही है.

डॉक्टर का कहना है कि लगातार खराब सड़कों पर प्रतिदिन 20-25 किमी चलने के कारण ये समस्या हुई है. डॉक्टर ने सलाह दी है कि 15-20 दिन पैरों को आराम दिया जाए, इसलिए पदयात्रा को स्थगित करना पड़ रहा है।

पिछले दो दिनों से प्रशांत किशोर समस्तीपुर में थे. लेकिन वे पदयात्रा नहीं कर पा रहे थे. बताया गया कि उनके पैर के नस में परेशानी है. जिस वजह से वे आराम कर रहे है. लेकिन पैर के नस में खिंचाव की वजह से परेशानी बढ़ गई है. जिस वजह से उन्हें जनसुराज यात्रा फिलहाल स्थगित करनी पड़ रही है. इस बात की जानकारी प्रशांत किशोर ने आज समस्तीपुर के मोरवा प्रखंड के ददनपुर गांव स्थित एसीआर कैंप में प्रेस कॉफ्रेंस करके दी।

बिहार की खराब सड़कों पर हर रोज करीब 20 से 25 किलोमीटर पैदल चलने के कारण मेरे पैर में खिंचाव आ गया है. मैं फिलहाल कुछ दिनों के लिए (10 से 15 दिन) जनसुराज यात्रा स्थगित कर रहा हूं. जब मेरी तबीयत ठीक हो जाएगी तब मैं अपनी यात्रा एक बार फिर से 11 जून से शुरू करूंगा. डॉक्टर ने आराम करने की सलाह दी है. उनका कहना है कि खराब सड़कों की वजह से मेरे बाएं पैर का मसल फट गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

49 मिनट ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

9 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

11 घंटे ago