Bihar

‘हिंदू राष्ट्र की शुरुआत बिहार से होगी’, धीरेंद्र शास्त्री का बयान- बिहार से जलेगी हिंदू राष्ट्र की ज्वाला

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हिंदू राष्ट्र की ज्वाला बिहार से जलेगी। बिहार के लोग पिछड़े हुए नहीं हैं, वो भक्ति से भरे हैं। बिहार को समझना है तो यहां कुछ दिन गुजारना होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि हमारे बाला जी ने हमें ये शक्ति दी है ताकि हम भगवान, संत को नहीं मानने वाले, उन्हें पाखंडी बताने वालों को करारा जवाब दे सकें।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोमवार को पटना के तरेत पाली मठ में लोगों के नाम की पर्चियां निकाल रहे हैं। रविवार को ज्यादा भीड़ के चलते उन्होंने इस कार्यक्रम को कैंसिल करने का फैसला लिया था, लेकिन आज अचानक से धीरेंद्र शास्त्री लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर किसी की समस्या का समाधान किया जाएगा। इसी दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि बिहार में का बा। बिहार में बागेश्वर बाबा बा।

रविवार को 100 से ज्यादा भक्त गर्मी की वजह से बीमार पड़ गए थे। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने कथा 15 मिनट पहले खत्म कर दी थी। उन्होंने कहा था कि कल दिव्य दरबार है। कोई अनहोनी न हो जाए, इसकी मुझे शंका है। भीड़ और गर्मी ज्यादा है। इसे देखते हुए दिव्य दरबार को विराम देना पड़ेगा। अगली बार जब आएंगे तो दिव्य दरबार लगाएंगे। उन्होंने कहा कि जो जहां हैं वहीं रहे। घर पर ही टीवी, यूट्यूब के माध्यम से कथा का श्रवण करें। कथा सबके कल्याण के लिए है।

कल अपील की थी-जो जहां है, वहीं से कथा सुने

रविवार को 4 लाख की भीड़ को देखते हुए सोमवार के दिव्य दरबार को कैंसिल करने की घोषणा की गई थी। रविवार को कथा के दौरान करीब 100 लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने खुद भक्तों से कथा में आने से मना किया था। लोगों से टीवी पर कथा सुनने का निवेदन किया था। इसके बावजूद भारी भीड़ तरेत पाली मठ में जुट चुकी है। आयोजक समिति का कहना है कि फिलहाल 6 लाख से ज्यादा भक्त मौजूद हैं। जिनके लिए 3 लाख स्क्वायर फीट में बना जर्मन पंडाल भी छोटा पड़ रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

14 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

14 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

15 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

19 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

21 घंटे ago