Bihar

सोनू सूद ने फिर दिखाई दरियादिली, बिहार में वंचित बच्चों के लिए स्कूल खोलने में करेंगे मदद

अभिनेता सोनू सूद अपनी दमदार अदाकारी के अलावा लोगों की मदद के लिए भी जाने जाते हैं। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने जरूरतमंदों की काफी ज्यादा सहायता की और उनका यह नेक काम अब भी जारी है।

हाल ही में वह कटिहार (बिहार) के एक इंजीनियर से मिले, जिन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर अनाथ बच्चों के लिए एक स्कूल शुरू किया है। शख्स ने अभिनेता के नाम पर ही इस स्कूल का नाम रखा है। इंजीनियर के इस कदम से सोनू काफी ज्यादा प्रभावित हैं और उन्होंने इस स्कूल के लिए एक नया भवन और वंचित बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने में मदद देने का फैसला किया है।

बता दें कि इस साल फरवरी में सोनू को 27 वर्षीय इंजीनियर बीरेंद्र कुमार महतो के बारे में पढ़कर आश्चर्य हुआ कि उन्होंने अनाथ बच्चों की खातिर एक स्कूल खोलने के लिए अपनी फुल टाइम नौकरी छोड़ दी और उन्होंने इसका नाम अभिनेता के नाम पर रखा। 110 बच्चों को मुफ्त शिक्षा और भोजन प्रदान करने के महतो के प्रयास से प्रेरित होकर अभिनेता ने अब महतो का समर्थन करने के लिए तैयार हैं।

इसके लिए उन्होंने इंजीनियर से मुलाकात कर स्कूल के राशन से लेकर शिक्षा की गुणवत्ता, अमीर और गरीब के बीच शिक्षा की खाई को पाटने के लिए जागरूकता पैदा करने और स्कूल की अन्य जरूरतों को समझने की कोशिश की। दिन के अंत तक, सोनू ने स्कूल के लिए नए भवन पर काम शुरू कर दिया ताकि इससे ज्यादा से ज्यादा वंचित बच्चों को घर मिल सके। साथ ही अभिनेता ने यह भी सुनिश्चित किया कि बच्चों को तय समय पर खाना मुहैया कराया जा सके।

इस बारे में बात करते हुए सोनू ने कहा, “शिक्षा तक पहुंच बढ़ाना गरीबी का मुकाबला करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। हमारा उद्देश्य समाज के हाशिए के वर्गों के बच्चों को शिक्षित करना है ताकि उनके पास नौकरी के बेहतर अवसर हो।” उन्होंने कहा, ”उच्च शिक्षा एक ऐसी चीज है जिस पर हम काम कर रहे हैं। अन्य महत्वपूर्ण पहलू पोषण और समग्र कल्याण है, क्योंकि यह स्कूल एक रैन बसेरा भी है।” गौरतलब है कि अभिनेता वर्तमान में देश भर में करीब दस हजार छात्रों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

4 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

6 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

6 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

8 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

8 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

11 घंटे ago