Bihar

BPSC : बिहार में 1.70 लाख शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन इसी सप्ताह से, परीक्षा अगस्त में

बिहार लोक सेवा आयोग राज्य के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 170416 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन इसी सप्ताह से लेगा। विस्तृत नोटिफिकेशन बहुत जल्द वेबसाइट  bpsc.bih.nic.in पर जारी होने वाला है। इस भर्ती के लिए परीक्षा अगस्त माह में संभावित है। प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक के लिए अलग परीक्षा होगी। भाषा वाले पेपर में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। पास होना अनिवार्य होगा। 100 अंकों की परीक्षा होगी। मुख्य परीक्षा 150 अंकों की होगी। मुख्य परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंका काटा जाएगा। पद के हिसाब से ही प्रश्नों का स्तर रहेगा। आवेदन के समय ही अभ्यर्थियों से पोस्ट प्रिफेंस लिया जाएगा।

न्यूतम क्वालिफाइंग मार्क्स – कम से कम इतने मार्क्स लाना होगा अनिवार्य

परीक्षाओं में मेधा निर्धारण के लिए सामान्य वर्ग के लिए 40%, पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5%, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के लिए 34% एवं अनुसूचित जाति/जनजाति, महिलाओं तथा निःशक्तता से ग्रस्त (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए 32% निर्धारित न्यूनतम अर्हतांक प्राप्त करना अनिवार्य होगा, अन्यथा ये प्रतियोगिता परीक्षा से बाहर हो जाएंगे।

बीपीएससी शिक्षक भर्ती सिलेबस – 

प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों का पाठ्यक्रम (सामान्य अध्ययन)
इसमें प्राथमिक गणित, मानसिक क्षमता परीक्षण, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल और पर्यावरण शामिल हैं।
सामान्य अध्ययन पत्र के प्रश्न प्राथमिक विद्यालय के पाठ्यक्रम से संबंधित होंगे, लेकिन इसका स्तर उम्मीदवार के लिए निर्धारित न्यूनतम अहर्ता के आलोक में होगा। 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। दो घंटे का समय मिलेगा।

माध्यमिक विद्यालयों के अध्यापकों का पाठ्यक्रम

भाग- एक: में छात्रों को किसी एक पत्र का चुनाव करना है। बांग्ला, उर्दू, मैथिली, संस्कृत, भोजपुरी, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान।
-विषय पत्र माध्यमिक विद्यालयों के विषयों के पाठ्यक्रम से संबंधित होंगे, लेकिन इसका स्तर उम्मीदवार के लिए निर्धारित न्यूनतम अर्हता के आलोक में होगी।
भाग- दो- एक सामान्य अध्ययन पत्र है। इसके प्रश्न माध्यमिक विद्यालय के पाठ्यक्रम से संबंधित होंगे, लेकिन इसका स्तर उम्मीदवार के लिए निर्धारित न्यूनतम अर्हता के आलोक में होगा। इसमें प्राथमिक गणित, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन एवं भूगोल शामिल हैं।

उच्च माध्यमिक विद्यालयों के अध्यापकों का पाठ्यक्रम

भाग- एक- उम्मीदवारों द्वारा इन पत्रों में से किसी एक पत्र का चुनाव किया जाना है- हिन्दी, उर्दू अंग्रेजी, संस्कृत, बांग्ला, मैथिली, मगही, अरबी, फारसी, भोजपुरी, पाली, प्राकृत, गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, वनस्पति विज्ञान, जन्तु विज्ञान, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र, मनोविज्ञान, दर्शन शास्त्र, गृह विज्ञान, कम्प्यूटर साइंस, वाणिज्य, लेखा, संगीत उवं उद्यमिता।
उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विषयों के पाठ्यक्रम से संबंधित होंगे, लेकिन इसका स्तर उम्मीदवार के लिए निर्धारित न्यूनतम अर्हता के आलोक में होंगे।

भाग- दो- एक सामान्य अध्ययन पत्र हैं। इसके प्रश्न उच्च माध्यमिक विद्यालय के पाठ्यक्रम से संबंधित होंगे, लेकिन इसका स्तर उम्मीदवार के लिए निर्धारित न्यूनतम अर्हता के आलोक में होगा। इसमें प्राथमिक गणित, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन एवं भूगोल शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

5 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

6 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

6 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

6 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

7 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

10 घंटे ago