Bihar

सड़ कर गिर रहा है आम का फल तो यह है कारण? पूसा के वैज्ञानिक बोले- इस कीटनाशक का करें छिड़काव

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

किसानों की शिकायत है कि इन दिनों आम में काले से धब्बे आते हैं और फिर वह पूरे फल को सड़ा कर गिरा देता है. जिसके कारण आम किसानों की परेशानी बढ़ गई है. वैज्ञानिकों की मानें तो यह दोन के सटे होने के कारण इस पर रेड हैंडेड कैटरपिलर नामक कीट का प्रकोप होता है. जिससे कि फल खराब हो जाते हैं.

इस पर विस्तृत जानकारी देते हुए प्रो. (डॉ) एस.के.सिंहप्रधान अन्वेषक, अखिल भारतीय फल अनुसंधान परियोजना एवम सह निदेशक अनुसंधान डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर ने बताया किआम के रेड बैंडेड कैटरपिलर कीट का प्रकोप टिकोले की अवस्था से लेकर जब तक फल कच्चा है हो सकता है. बागवान को सतर्क रहने की आवश्यकता है.

समय से कीट का प्रबंधन नहीं किया गया तो भारी नुकसान

विगत दिनों वर्षा के बाद कही कही से इस कीट के प्रकोप की सूचना प्राप्त हुई है. यह कीट पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा, सीतामढ़ी,शिवहर जिले के आम उत्पादक किसान आम के फ्रूट ब्रोरर यानी फल छेदक कीट के व्यापक आक्रमण से बहुत परेशान है. विगत तीन वर्ष से इस कीट का व्यापक प्रकोप देखा जा रहा है. यदि समय से इस कीट का प्रबंधन नही किया गया तो भारी नुकसान होने की संभावना हैै. ये कीड़ा लार्वा के रूप में दो सटे हुए आम के फलों पर लगता है.

आम का जो भाग सटा हुआ होता है उसी पर लगता है. शुरुआत में ये आम के फल पर काला धब्बा जैसा दाग डाल देता है. यदि समय से इसकी रोकथाम नहीं की गई तो ये फल को छेद कर अंदर से सड़ा देता है, जो कुछ ही दिनों में गिर जाता हैै. इसे रेड बैंडेड मैंगो कैटरपिलर भी कहते है.

रेड बैंडेड मैंगो कैटरपिलर कीट से 10 से 50% के बीच हानि

रेड बैंडेड मैंगो कैटरपिलर (RBMC) एशिया के उष्णकटिबंधीय भागों में आम का एक महत्वपूर्ण कीट है. भारतवर्ष में इस कीट से 10 से 50% के बीच हानि का आकलन किया गया है. इस कीट के अंडे का आकार 0.45 x 0.7 मिमी,रंग दूधिया सफेद , लेकिन 2-3 दिनों के बाद क्रिमसन रंग में बदल जाता है. रेड बैंडेड मैंगो कैटरपिलर आम के फलने के मौसम और सबसे अधिक आम के फल में गुठली बनाने के दौरान की एक बहुत बड़ी समस्या है. यहां तक कि छोटे फल (गुठली बनने की पूर्व अवस्था), हरे फल को भी संक्रमित कर सकता है. यह कीट भारत, इंडोनेशिया (जावा और सुलावेसी), म्यांमार, पापुआ न्यू गिनी और फिलीपींस में पाया जाता है.

ऐसे करें उपयोग

रेड बैंडेड मैंगो कैटरपिलर आम उत्पादन के लिए एक गंभीर खतरा है. एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 10से 52% हानि, इंडोनेशिया और पापुआ न्यू गिनी में 30-40% और फिलीपींस और दक्षिण-पूर्व एशिया में 40-50% तक होती है.

आम के फल को इस कीट से बचाने के लिए आवश्यक है की बाग़ से सड़े गले और गिरे हुए फल को बाग से इकट्ठा कर बाहर कर नष्ट कर दें. अगर संभव हो तो फल की बैगिंग कर दें. इस कीट के प्रबंधन के लिए क्लोरीनट्रानिलिप्रोएल (कोरिजन) @ 0.4 मिली प्रति लीटर पानी या इमामेक्टिन बेंजेट @ 0.4 ग्राम या डेल्टामेथ्रिन 28 ई.सी.1 मिली./लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करने से इस कीट की उग्रता में कमी लाई जा सकती है. आम के फल के मटर के बराबर होने पर का छिड़काव करे और दो सप्ताह बाद पुनः दोहराएं.

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 40 प्रत्याशियों में छठे स्थान पर रहे समस्तीपुर के डॉ. धर्मांश रंजन, मतदाताओं के प्रति जताया आभार

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में पंच पति की ह’*त्या से सनसनी, पुरानी रंजिश या विवाद? जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर में अपराधियों ने एक ग्राम कचहरी सदस्य के पति की गोली मारकर…

2 घंटे ago

मॉडल स्कूल उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम का DEO ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : मॉडल स्कूल के रूप में चयनित पीआर इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में शुक्रवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू, चार बैचों में दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर समस्तीपुर में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में डायल-112 की गाड़ी के महज कुछ ही दूरी पर 4 लाख छीनकर भागे बदमाश; पुलिस ने सातनपुर तक किया पीछा, फिर भी भाग निकले अपराधी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी चौराहा पर शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चार लाख…

4 घंटे ago

युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या से पहले दु*’ष्कर्म की आशंका पर भी हो रही जांच, पहचान में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…

10 घंटे ago