Bihar

दिल्ली में बिहार के सांसद के ड्राइवर ने टैक्सी चालक को 3 KM तक घसीटा, पुलिस ने पीछा कर कार को रोका

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के आश्रम से निजामुद्दीन के बीच रविवार देर रात को एक गजब नजारा देखने को मिला। यहां बिहार के नवादा से लोकसभा सांसद चंदन सिंह के कार चालक लग्जरी डिस्कवरी कार से एक टैक्सी चालक को करीब तीन किलोमीटर तक घसीट दिया। टैक्सी चालक गाड़ी के बोनट पर लटका रहा। कार चालक बहुत तेज गति से अपनी गाड़ी को भगाता रहा।

राहगीरों ने यह नजारा देखा तो इसकी वीडियो बना ली। बाद में इसे वायरल कर दिया गया। इस दौरान हजरत निजामुद्दीन पास मौजूद पीसीआर वैन ने युवक को कार के बोनट पर लटका देखा तो पीसीआर उसके पीछे भगा ली। काफी दूर पीछा करने के बाद जाकिर हुसैन मार्ग स्थित मजार के पास आरोपी को जबरन रोका गया।

कार के बोनट पर लटके युवक को सकुशल नीचे उतारा गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसकी टैक्सी में कई बार पीछे से टक्कर मारी थी। आश्रम के पास उसने विरोध जताया तो आरोपी ने फरार होने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे कार से कुचलने का प्रयास किया, लेकिन उसने कार के बोनट पर लटककर अपनी जान बचा ली।

मामले में सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने पीड़ित चेतन (30) की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सांसद के आरोपी कार चालक रामाचल (35) को गिरफ्तार कर, कार को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। रामाचल खुद को बेकसूर बता रहा है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि देर रात करीब 12.12 सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस को खबर मिली थी कि एक गाड़ी वाला बोनट पर आदमी बिठाकर भाग रहा है। खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मैसेज को फ्लैश कर दिया गया। इस दौरान पीसीआर कर्मियों ने नजर पड़ने पर आरोपी कार चालक को रुकवा लिया।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि वारदात समय सांसद चंदन सिंह अपनी कार में मौजूद नहीं थे। कार उनका चालक रामाचल चला रहा था। हादसे में गनीमत यह रही कि इतनी दूर तक बोनट पर लटके रहने के बाद भी चेतन को चोट नहीं लगी। पुलिस ने उसे सकुशल बचा लिया। वह पुलिस का धन्यवाद करते नहीं थक रहा था।

Avinash Roy

Recent Posts

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

1 घंटा ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

2 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

3 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

5 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

5 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…

6 घंटे ago