Bihar

3 साल का मासूम किडनैप: बिहार के महिला की ट्रेन में युवक से हुई दोस्ती; रात घर रुका, अलगे दिन बच्चा उठा ले गया

हरियाणा के अंबाला में युवक ने पहले महिला से दोस्ती की और फिर उसके 3 साल के मासूम बच्चे को किडनैप कर लिया। महिला की युवक से मुलाकात ट्रेन में हुई थी। सफर में हुई बातचीत दोस्ती में बदल गई और महिला अपने साथ युवक को घर ले गई। एक दिन युवक महिला के साथ उसके घर पर रुका भी, लेकिन अगले दिन 3 साल के मासूम को घर से उठा फरार हो गया।

बच्चे की किडनैपिंग के बाद महिला ने महेश नगर थाने में शिकायत सौंपी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अंबाला जंक्शन की फुटेज खंगाली है, जिसमें आरोपी युवक बच्चे को गोद में उठाए हुए दिखाई दे रहा है।

बिहार के गांव कंकला निवासी काजल ने बताया कि पति के साथ उसकी अनबन चल रही है। वह अंबाला में टांगरी बांध के पास किराए पर रहती है। 10 मई को वह अपने 3 साल के मासूम बच्चे के साथ कटिहार रेलवे स्टेशन गई थी। यहां उसकी जान पहचान नीतीश नाम के युवक से हुई थी।

एक साथ ट्रेन में आए, युवक पर विश्वास कर घर ले आई

महिला ने बताया कि उसने युवक से अपनी आपबीती बताई तो युवक ने उसका व उसके बच्चे का ख्याल रखने का सपना दिखाया। युवक ने कहा था कि वह उसके साथ रहेगा और एक साथ खाए-कमाएंगे। 18 मई को सुबह 7 बजे ट्रेन पर बैठकर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरे। बताया कि वह नीतीश पर विश्वास करके अपने साथ घर ले आई। यहां नीतीश एक रात रुका।

नहाने गई तो पीछे से बच्चा उठा ले गया

अगले दिन सुबह 11 बजे वह नहाने चली गई और उसका बेटा प्रिंस कमरे में खेल रहा था। जब वह वापस लौटकर आई तो देखा कि प्रिंस घर नहीं था। आरोपी नीतीश भी गायब मिला। पुलिस ने आरोपी नीतीश के खिलाफ धारा 365 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

5 मिनट ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

1 घंटा ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

6 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

7 घंटे ago