Bihar

बिहार: प्रॉपर्टी दिखाकर 60 साल के बूढ़े ने की 19 साल की लड़की से शादी, बेटी ने दोनों को घर से निकाला

पटना के धनरुआ इलाके में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी की मौत के 6 साल बाद 60 साल के एक बुजुर्ग ने 19 साल की युवती से शादी कर ली। जब वह युवती को लेकर अपने घर पहुंचा तो उसकी इस हरकत पर उसकी पुत्री और गांव के अन्य ग्रामीणों ने खरी खोटी सुनाते हुए उसे घर में प्रवेश करने नहीं दिया। उन दोनों को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। घटना धनरुआ थाने के नीमा गांव की है।

प्रॉपर्टी दिखाकर 19 साल की लड़की से शादी

दरअसल, ओमप्रकाश शर्मा की पत्नी का देहांत 6 वर्ष हो चुका है। उसकी सिर्फ तीन पुत्रियां है। इनमें दो की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी पुत्री उसके साथ ही रहा करती है। उसकी छोटी पुत्री सोनाली कुमारी का आरोप है कि उसके पिता के नाम से फोरलेन पर करीब डेढ़ बीघा जमीन है। उन्होंने संपत्ति का लालच दिखाकर 19 वर्षीया युवती से शादी की है और अब उसे जबरन घर से निकाल देने की धमकी दे रहे हैं। सोनाली ने इस संबंध में मंगलवार को धनरुआ थाने में अपने पिता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आरोपी पिता की तलाश में जुटी पुलिस 

उसका आरोप है कि उसके पिता ने बीती 3 मई को शादी की और 5 मई को उस युवती को लेकर घर आए, लेकिन विरोध करने पर वे वहां से चले गए। करीब 17 दिन बाद सोमवार की शाम उस युवती को लेकर फिर से घर पर आ धमके और मारपीट करने लगे। इस दौरान उन्होंने उसे घर से जबरन बाहर निकालने की कोशिश भी की, लेकिन इस बीच उसने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आते ही वे मौके से फरार हो गए।

सोनाली का यह भी आरोप है कि उसकी शादी के लिए उसके पिता ने नदवां में एक बैंक में 6 लाख रुपए एफडी करा रखी थी, जिसकी निकासी कर सारा पैसा अपनी शादी में खर्च कर दिये। वे अब उसे अपनी संपत्ति से भी बेदखल कर देना चाहते हैं। पुलिस आरोपित पिता की तलाश में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

4 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

14 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

15 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

16 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

16 घंटे ago