Bihar

पटना मेट्रो: 1 महीने में महज 3 मीटर सुरंग की खुदाई, टनल बोरिंग मशीनों की रफ्तार के बारे में जानिए

पटना मेट्रो के टनल (सुरंग) की खुदाई के लिए मोइनुल हक स्टेडियम परिसर में करीब 16 मीटर नीचे बने शॉफ्ट में उतारी गयी दोनों टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) अब रफ्तार पकड़ेगी. सात अप्रैल को पहले और नौ अप्रैल को दूसरी टीबीएम के शॉफ्ट में उतारे जाने के बाद इन मशीनों ने अब तक करीब तीन मीटर का ही सफर तय किया है.

दो स्थायी रिंग फिक्स कर दी गयी

डीएमआरसी अधिकारियों ने बताया कि इस दूरी में दो स्थायी रिंग फिक्स कर दी गयी है, जबकि तीसरे रिंग को लगाने का काम प्रगति पर है.अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती चरण में टीबीएम काफी धीमी गति से काम करती है, लेकिन समय के साथ उसकी रफ्तार बढ़ जाती है.

1494 मीटर की अपनी यात्रा पूरी करेगा टनल

दोनों टीबीएम पांच महीने में मोइनुल हक स्टेडियम से पटना विश्वविद्यालय तक 1494 मीटर की अपनी यात्रा पूरी कर लेगी. हालांकि, दोनों टीबीएम के पहुंचने में चार से पांच सप्ताह का अंतर होगा. इसके बाद दोनों को रिट्रीव कर रीलॉन्च किया जायेगा. मालूम हो कि पटना मेट्रो परियोजना के कॉरिडोर-2 की पहली टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) का औपचारिक शुभारंभ सात अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्टेडियम परिसर में किया था.

टनल बोरिंग मशीन से टनल खुदाई का काम

बता दें कि पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए टनल बोरिंग मशीन से टनल खुदाई का काम शुरू हुआ है. हाल में ही सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बटन दबाकर इस कार्य का शुभारंभ किया था. निर्माणाधीन मोइन-उल-हक स्टेशन में पहला टनल बोरिंग मशीन महावीर को उतारा गया. करीब 420 मीट्रिक टन वजन की यह मशीन है जिससे सुरंग की खुदाई की जा रही है.

सितंबर में दो अन्य टनल होंगे लॉंच

वहीं अंडरग्रांउड टनल की खुदाई के लिए दूसरी टनल बोरिंग को भी यहां उतारा गया. जमीन स्तर से करीब 16 मीटर नीचे बने शॉफ्ट पर टीएनबी को उतारा गया था. दोनों टीबीएम पटना विश्विद्यालय तक 1494 मीटर की यात्रा तय करेगी. दो अन्य टीबीएम को सितंबर में गांधी मैदान स्टेशन पर लॉंच किया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

8 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

9 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

21 घंटे ago