Samastipur

समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग पर दो बाइक के बीच भीषण टक्कर, दो की मौ’त वहीं एक गंभीर रूप से ज’ख्मी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर मोर के पास बीती रात दो बाइक के बीच भीषण टक्कर हुई जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक की मौत समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में हुई वहीं दूसरे युवक की मौत डीएमसीएच दरभंगा में इलाज के क्रम में हो गई है। वहीं इस हादसे में एक अन्य जख्मी युवक का इलाज चल रहा है।

समस्तीपुर में जिस युवक की मौत हुई वह कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव का रहने वाला था। मृतक युवक की पहचान गणेशी पासवान के 23 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं दूसरे युवक की मौत दरभंगा में इलाज के क्रम में हुई उस युवक की बअभी पहचान नहीं हो पाई है। दरभंगा में जिस युवक की मौत हुई उसका पोस्टमार्टम दरभंगा में ही करवाया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

9 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

9 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

9 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

14 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

15 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

16 घंटे ago