Bihar

विपक्षी एकता की पहली मीटिंग 17 या 18 मई को पटना में हो सकती है, नीतीश की मुहिम से मोर्चा बनेगा?

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

कर्नाटक चुनाव के बाद विपक्षी एकजुटता की गतिविधियां और तेज होंगी। मई के तीसरे सप्ताह में पटना में विपक्षी दलों की एक बड़ी बैठक होने के आसार हैं। इस बैठक में विपक्षी दलों के शीर्षस्थ नेता शामिल होंगे। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिल सकते हैं।

5 मई को उनके ओडिशा जाने की संभावना है। नीतीश कुमार समान विचारधारा वाली पार्टियों के नेताओं से लगातार संपर्क में हैं। मंगलवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने इस सिलसिले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी।

सूत्रों की मानें तो विपक्षी दलों की पहली बड़ी बैठक पटना में 17 या 18 मई को होगी। 24 अप्रैल को कोलकाता में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि विपक्षी दलों की बैठक पटना में होगी और वह उसमें शामिल होंगी।

विपक्षी दलों को एकजुट करने के अभियान में नीतीश अब तक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सीपीएम नेता सीताराम येचुरी, सीपीआई नेता डी. राजा, उत्तर प्रदेश के पूर्वमुख्यमंत्री अखिलेश यादव और ममता बनर्जी से मिल चुके हैं। इन सभी मुलाकातों में राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव साये की तरह उनके साथ रहे हैं। उनका अगला पड़ाव ओडिशा है।

नीतीश कुमार अब तक जितने विपक्षी नेताओं से मिले, उन्होंने विपक्ष को एकजुट करने की पहल को सराहा। सब ने एक कदम आगे बढ़कर स्वागत किया। अब इन तमाम नेताओं की एक साझा बैठक करने की तैयारी है। सूत्रों ने बताया कि पटना में आयोजित होने वाली बैठक में क्षेत्रीय दलों समेत कांग्रेस और वाम दलों के नेताओं का शामिल होना तय है। यह बैठक अहम होगी।

बैठक में उन तमाम पहलुओं पर चर्चा होगी, जो कांग्रेस, वामदल और क्षेत्रीय दलों के एक मंच पर आने की राह में बाधक रहे हैं। देश स्तर पर महागठबंधन बनाने पर सहमति बनने के बाद एक नियमित अंतराल पर बैठकें कर इसे आकार देने की कवायद होगी। कोशिश होगी कि जून- जुलाई तक एक साझा मंच बन जाए। इस मायने में नीतीश कुमार की भूमिका अहम मानी जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

3 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

13 घंटे ago