Bihar

‘नए संसद भवन की क्या जरूरत, बेकार है वहां जाना…’, उद्घाटन से पहले बोले नीतीश कुमार

देश के नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले सियासत बेहद गर्म है. कांग्रेस सहित कई विरोधी पार्टियों ने उद्घाटन का बहिष्कार किया है. इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी नए संसद भवन के निर्माण पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कहा है कि दूसरा संसद भवन बनाने की जरूरत क्या थी? कल जो दिल्ली में कार्यक्रम हो रहा है वो बेकार कार्यक्रम है. उसका कोई मतलब नहीं है. यह लोग इतिहास बदलने की कोशिश कर रहे हैं, पूरा इतिहास बदल देंगे. हम तो पहले ही से कर रहे हैं कि पूरे इतिहास को बदलने में लगे हुए हैं. वहीं नीतीश कुमार ने उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति को नहीं बुलाने को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि देखिए देश में क्या क्या हो रहा है.

बता दें, आज दिल्ली में नीति आयोग की बैठक होने वाली है, जिसमें नीतीश कुमार शामिल नहीं हो रहे हैं. वहीं बिहार सरकार के प्रतिनिधि मंडल को भी शामिल होने की अनुमति नहीं मिली. इस पर उन्होंने कहा कि नीति आयोग की बैठक की जब सूचना मिली थी तो हमने कह दिया था. उस दिन हमारा कार्यक्रम है अगर बैठक का समय बढ़ा दिया जाता तो मैं भी शामिल होता. लेकिन, समय नहीं बदला. लेकिन, मैंने आग्रह किया था कि हमारे प्रतिनिधि मंडल को बैठक में शामिल होने दिया जाए, लेकिन उन लोगों ने नहीं माना.

नीतीश कुमार ने कहा कि अगर मैं बैठक में जाता तो विशेष राज्य के दर्जे के बारे में पूछता कि विशेष राज्य के दर्जे का क्या हुआ, विशेष सहायता का क्या हुआ. अगर विशेष का दर्जा मिलता है तो निश्चित तौर पर बिहार और विकास करता. नीतीश कुमार से जब पूछा गया कि बीजेपी कह रही है कि आप विधानसभा भवन का जो विस्तारित भवन बनाए थे, उसमें आपने राजपाल को कोई नहीं बुलाया. इस पर उन्होंने कहा कि वह विधानसभा का भवन नहीं था विस्तारित भवन था और जो लोग तब मेरे साथ में थे वो लोग भूल गए.

नीतीश कुमार ने कहा कि वे लोग इसलिए भूल गए हैं कि जो शासन कर रहा है शायद इतिहास को बदलना चाहते हैं. वहीं विपक्षी एकता को लेकर उन्होंने कहा कि सभी लोगों से बातचीत हो गई है. हम जल्द बताएंगे. वहीं नीतीश कुमार ने 2000 के नोट बदलने पर भी सवाल खड़ा किया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में तीन साल बाद लौटी बेटी, मानव तस्करी के जाल से निकलकर सुरक्षित पहुंची घर, परिजनों में खुशी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…

9 घंटे ago

विभूतिपुर में स्कूल से स्मार्ट क्लास के उपकरण समेत करीब 70 हजार रुपये के सामान की चोरी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…

10 घंटे ago

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

19 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

20 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

1 दिन ago