Bihar

बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज करेंगे ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात, विपक्ष को एकजुट करने की कयावद

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को ओडिशा के अपने समकक्ष नवीन पटनायक से मुलाकात कर सकते हैं. विशवस्त सूत्रों ने बताया कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के शीर्ष नेता के पूर्वाह्न में भुवनेश्वर के लिए रवाना होने और शाम तक उनके वापस पटना लौटने की संभावना है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने पुष्टि की कि बैठक मंगलवार दोपहर होगी.

बीजू जनता दल (बीजद) के प्रमुख पटनायक के साथ नीतीश की मुलाकात की अटकलें काफी समय से चल रही हैं. बिहार के मुख्यमंत्री ने पिछले साल केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़ लिया था. वह 2024 के लोकसभा चुनाव में भगवा पार्टी को हराने के लिए “विपक्षी एकता अभियान” के तहत कई स्थानों का दौरा कर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं.

हाल ही में नीतीश कुमार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बातचीत की थी. इससे पहले उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अन्य लोगों से मुलाकात की थी. नीतीश कुमार की तरह देश के किसी भी राज्य के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्रियों में से एक पटनायक भी भाजपा के पूर्व सहयोगी रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस और भाजपा से समान दूरी बनाए रखने की नीति अपनाई है.

वहीं नीतीश ने जब ममता बनर्जी से मुलाकात की तो उन्होंने उनसे बिहार में भाजपा के विरोध में देश भर के नेताओं की एक बैठक बुलाने के लिए कहा था. नीतीश ने संकेत दिया है कि ऐसी बैठक कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद हो सकती है. गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा के लिए बुधवार को मतदान होगा जिसके लिए जारी चुनाव प्रचार सोमवार को थम गया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

6 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

6 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

7 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

7 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

13 घंटे ago