Bihar

नीतीश का संदेश ले महाराष्ट्र पहुंचे देवेश, उद्धव ठाकरे व शरद पवार से मिले; विपक्ष एकता को समर्थन का संकेत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्ष की एकजुटता की मुहिम से महाराष्ट्र के भी दो प्रमुख दल जुड़ेंगे, इसके आसार बढ़ गये हैं। गुरुवार को नीतीश कुमार का संदेश लेकर मिलने पहुंचे बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर से एनसीपी प्रमुख शरद पवार व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की सौहार्दपूर्ण मुलाकात ने यह संकेत दिये हैं।

जदयू सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे और एनसीपी नेता शरद पवार ने पूरी गर्मजोशी के साथ वरिष्ठ जदयू नेता तथा बिहार विधानसभा के सभापति का स्वागत किया। दोनों नेताओं से ठाकुर की अलग-अलग तथा घंटेभर से अधिक की मुलाकात रही। भले ही मुलाकात के बाद नेताओं ने इसे सदिच्छा भेंट बताया, लेकिन जो जानकारी छनकर आ रही है, उसके मुताबिक देवेश ठाकुर ने बिहार के मुख्यमंत्री की ओर से महाराष्ट्र के दोनों वरिष्ठ नेताओं को विपक्षी एकजुटता की मुहिम में साथ जुड़ने का आग्रह किया।

साथ ही कर्नाटक चुनाव बाद बिहार में होने वाली विपक्षी दलों की व्यापक एकजुटता बैठक में शामिल होने का न्यौता भी दिया। उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने गर्मजोशी से न सिर्फ नीतीश कुमार के प्रस्ताव का स्वागत किया बल्कि बिहार में होने वाली बैठक में शामिल होने और आने का भी भरोसा दिया।

इस बीच गुरुवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि ज्यादा-से-ज्यादा विरोधी पार्टियां एक साथ हों, हमलोग अभी उसके लिए काम कर रहे हैं। जितने लोग सहमति देंगे सब एक साथ बैठ जाएंगे और उसी समय तय होगा कि पूरे देश के लिए क्या नीति होनी चाहिए। अगर बहुमत मिल जाए तो आगे क्या काम करना चाहिए, यह सब उसी बैठक में तय होगा।

उन्होंने कहा कि मेरी व्यक्तिगत रुचि कुछ नहीं है। जो भी करना होगा सभी लोगों के हित में करेंगे। हम चाहते हैं सबको एकजुट करना। सभी एकजुट होंगे तो देश सुरक्षित रहेगा। केंद्र में बैठे लोग पूरे देश का इतिहास ही बदल दे रहे हैं। आजकल कहीं कुछ काम नहीं हो रहा है।

ओड़िशा जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम कब जाएंगे, किससे मिलेंगे, यह सब बात आपको कुछ दिन बाद पता चल जाएगा। बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुटे हुए हैं। कुछ दिन पहले ही नीतीश कुमार ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

4 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

7 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

8 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

9 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

9 घंटे ago