Bihar

शराबबंदी वाले बिहार में इस जंक्शन पर नशे में धुत्त मिला बुकिंग क्लर्क; टिकट मांगते रहे यात्री; वह झूमता रहा, GRP ने किया गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार में न्यू बरौनी जंक्शन पर अलग ही नजारा देखने को मिला। स्टेशन पर कार्यरत बुकिंग कलर्क नशे में धुत्त में मिला। यात्री टिकट काटने की गुहार लगाते रहे लेकिन बुकिंग क्लर्क की आंखें ही नहीं खुली।

न्यू बरौनी जंक्शन पर शुक्रवार को कोशी एक्सप्रेस से यात्रा करनेवाले रेल यात्रियों का टिकट नहीं कट सका। ऐसे में आक्रोशित यात्रियों ने टिकट नहीं मिलने के कारण जमकर बवाल काटा।

बताया जा रहा है कि न्यू बरौनी जंक्शन बुकिंग कार्यालय में कार्यरत बुकिंग क्लर्क दीपू कुमार रात में ड्यूटी पर थे। आरोप है कि उन्होंने अधिक नशा कर लिया था। बुकिंग क्लर्क ने इतना नशा कर लिया कि सुबह तक शराब का खुमार नहीं उतरा।

यात्री शुक्रवार की सुबह कोशी एक्सप्रेस का टिकट लेने काउंटर पर पहुंचे। यात्री टिकट मांगते रहे लेकिन क्लर्क दीपू कुमार को कुछ समझ नहीं आ रहा था। वो किसी का भी टिकट नहीं काट पा रहे थे।

यात्रियों को देर हो रही थी, उन्हें समझ नहीं आ रहा था क्या करें। बाद में यात्रियों को समझ आया कि बुकिंग क्लर्क नशे में है।नतीजतन बहुत सारे रेलयात्रियों को मजबूरन बिना टिकट ही यात्रा करना पड़ा।

हिरासत में बुकिंग क्लर्क

वहीं, कुछ रेलयात्रियों ने उक्त बुकिंग क्लर्क का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद बरौनी जीआरपी हरकत में आई और आननफानन में बुकिंग कलर्क को हिरासत में लेकर जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

इधर, बरौनी जीआरपी के थानाध्यक्ष मो. इमरान आलम ने बताया कि अभी जांच-पड़ताल चल रही है। वहीं, लोगों का कहना है कि बिहार में ये कैसी शराबबंदी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

6 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

13 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

20 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

21 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

21 घंटे ago