कहते हैं कि प्यार करने वाले अक्सर साथ में शादी करने का फैसला करते हैं लेकिन ये शादी अगर जबरदस्ती हो तो भी मुसीबत बन जाता है। दरअसल ताजा मामला परसा प्रखंड क्षेत्र के भलवहिया गांव का है। यहां एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलना काफी महंगा पड़ गया क्योंकि ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पंडित को बुलाकर एक मंदिर में दोनों की शादी करवा दी। हालांकि दोनों के परिजनों ने शादी से इंकार किया है।
क्या है पूरा मामला
ग्रामीणों के मुताबिक, माड़र पंचायत के भलवहिया निवासी लालू राय की बेटी नीतू कुमारी का लव अफेयर बीते 4 सालों से चांदपुरा पंचायत के विरकुआरी गांव निवासी स्व राजेंद्र राय के बेटे बिट्टू कुमार यादव से चल रहा था। प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने गया था, तभी ग्रामीणों की उस पर नजर पड़ गई और उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी जोड़े की हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार पंडित बुलाकर शादी करवा दी।
लड़का और लड़की ने ग्रामीणों के सामने गांव की सती स्थान मंदिर में भगवान शंकर को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर भरा। अब इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों की पहली मुलाकात गांव में एक शादी समारोह में हुई थी।
समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…