बिहार में मंगलवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। इसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार बिहार के समस्तीपुर, पटना, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी और सारण समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और मेघ गर्जन की चेतावनी दी गई है। कहीं-कहीं पावरफुल ठनका भी गिर सकता है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की होगी।
वेदर कंडीशन को देखते हुए मौसम विभाग में बिहार के लोगों को सचेत किया है। कहा गया है कि सुरक्षित स्थानों पर रहें क्योंकि बिजली गिरने की संभावना है। इसलिए पेड़ के नीचे और बिजली के खम्भे से दूर रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने किसानों को खेत में नहीं जाने की सलाह दी है।
इस बीच मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण के कुछ इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। लोगों को मोबाइल के न्यूनतम उपयोग की भी सलाह दी गई है।
उत्तरी बिहार में मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। इस वजह से मौसम सुहाना हो गया है। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से निजात मिल रही है। लीची के किसानों को बारिश से नुकसान की संभावना है। फल पक रहे हैं। बारिश से उन में कीड़े लग सकते हैं।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…