Bihar

‘मैंने बुलाया, पापा-भैया ने घोंट दिया गला’, प्रेमी की हत्या के आरोप में मां के साथ गिरफ्तार होने पर बोली बेटी

पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में बीते एक मार्च को प्रेमिका के बुलाने पर उससे मिलने गए युवक का शव छह दिन बाद नोहर से बोरी में भरा बरामद किया गया था। युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने युवती और उसकी मां को गिरफ्तार किया है। दोनों नेपाल भागने के फिराक में थे। वहीं, पिता और भाई फरार है।

बताया जाता है कि बानु छापर ओपी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में रहने वाले सोनू कुमार का अपने ही गांव की युवती से प्रेम प्रसंग था। बीते एक मार्च को वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। इस मामले में युवक के पिता ने थाने में अपहरण की आशंका को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

गायब होने के छह दिन बाद मिला शव

हालांकि, छह दिन बाद गांव के समीप नहर से बोरी में भरा हुआ सोनू का शव बरामद किया गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच आरंभ की। मृत युवक के स्वजन ने प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका व्यक्त कर गांव की ही युवती, उसके परिजन समेत 10 लोगों पर संदेह व्यक्त किया था। मृतक के स्वजन से पूछताछ के बाद जब पुलिस ने जांच आरंभ की, तो धीरे धीरे रहस्य से पर्दा उठने लगा।

युवती ने पूछताछ में उगले हत्या के राज 

इस मामले में पुलिस ने बीती रात छापेमारी कर सिकटा थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेमिका और उसकी मां को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि पूछताछ के दौरान युवती ने स्वीकार किया है कि वे दोनों प्रेम करते थे। उसके बुलाने पर सोनू मिलने के लिए आया था। इसी दौरान उसके पिता और भाई ने दोनों को एक साथ देख लिया, जिसके बाद सोनू को बांधकर बेरहमी से पिटाई की और गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को बोरी में भरकर नहर में फेंक दिया।

पिता-भाई सहित अन्य आरोपितों की तलाश जारी

बानु छापर ओपी के थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि सोनू कुमार हत्याकांड में युवती और उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की गई थी। अन्य हत्यारोपी फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

7 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

8 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

10 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

10 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

13 घंटे ago