Bihar

आंधी-बारिश के कारण खगड़िया में रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, सहरसा-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन कैंसिल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के 5 जिलों में गुरुवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, बक्सर और सीतामढ़ी में आंधी के साथ बारिश हुई। वहीं, खगड़िया में आंधी की वजह से जगह-जगह पेड़ गिर गए। रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से ओवर हेड बिजली तार टूट गया। इस वजह से सहरसा-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन कैंसिल की गई। जबकि 3 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है। वहीं बेगूसराय में पेड़ गिरने से जयमंगला गढ़ मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया।

पेड़ गिरने से सहरसा- मानसी रेलखंड पर दोपहर 2 बजे से ट्रेनों का परिचालन ठप है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि खगड़िया में रेल परिचालन शुरू करने के लिए काम चल रहा है। फिलहाल 3 ट्रेनों का समय बदला गया है। वहीं, सहरसा से खुलने वाली ट्रेन संख्या 05243 सहरसा-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन रद्द कर दी गई है।

इन 3 ट्रेनों का समय बदला :

सहरसा से खुलने वाली ट्रेन संख्या 12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस 5:30 घंटे की देरी से रात 8 बजे खुलेगी। सहरसा से खुलने वाली ट्रेन संख्या 13227 सहरसा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस रात 8.30 बजे खुलेगी। सहरसा से खुलने वाली ट्रेन संख्या 05549 सहरसा-समस्तीपुर स्पेशल शाम 6:15 बजे के बदले रात 8:40 बजे खुलेगी।

वहीं बेगूसराय में जयमंगला गढ़ मंदिर के बगल में बरगद का काफी पुराना पेड़ था, जो आंधी से गिर गया। यह पेड़ मंदिर के ऊपर गिर गया, जिससे मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के समय मंदिर परिसर में कोई मौजूद नहीं था। इसके साथ ही बक्सर और सीतामढ़ी में भी हल्की बारिश हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

4 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

6 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

12 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

12 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

13 घंटे ago