Bihar

बिहार: परसों तक कोई रिश्ता नहीं; कल शादी और आज दोनों हुए एक साथ दुनिया से विदा

बिहार के नवादा जिले को रोह थाना क्षेत्र के महारावां गांव में शादी की खुशी मातम में बदल गई। दूल्हा-दुल्हन के डोली की जगह दोनों की अर्थी पहुंची। शुक्रवार की रात्रि पुनो चौधरी के पुत्र श्याम कुमार की बारात नालंदा जिला के सतुआ गांव गई थी। जहां पूरे हर्षोल्लास के साथ कारू चौधरी की पुत्री पुष्पा कुमारी के साथ शादी का कार्यक्रम संपन्न हो गया। शनिवार को लड़की की विदाई हुई। दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी नवादा आने के लिए नेशनल हाईवे पर चढ़ी थी। उसी समय विपरीत दिशा से आ रही बालू लदा ट्रैक्टर से पुरैनी गांव के पास सीधी टक्कर हो गई।

इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दूल्हे के बहनोई शंकर चौधरी और गाड़ी का ड्राइवर सहित तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार बालू ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिसके कारण दोनों की मौके पर मौत हुई है। ससुराल पहुंचने से पहले ही नवविवाहिता की अर्थी निकल गई।

दर्दनाक हादसे की खबर की जानकारी मिलते ही दोनों परिवार में कोहराम मच गया है। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से दोनों का शव स्थानीय अस्पताल में ले गए, जहां दोनों का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

घायलों का पावापुरी में चल रहा इलाज

इस हादसे में कार सवार दूल्हे के बहनोई और ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। दोनों का इलाज पावापुरी मेडिकल अस्पताल में चल रहा है। दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस दोनों गाड़ियों को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

4 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

4 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

4 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

10 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

11 घंटे ago