Bihar

यह गणना नहीं सर्वे है, होकर रहेगा- तेजस्वी यादव; बोले- कोर्ट के फैसले से भाजपा होगी खुश

बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना पर गुरुवार को पटना हाईकोर्ट के रोक लगाये जाने पर कहा कि यह जातीय जनगणना नहीं है यह एक कास्ट बेस्ड सर्वे है। यह सरकार की न तो अंतिम और न ही पहला सर्वे है। कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमारी सरकार इस काम को कराने के लिए प्रतिबद्ध है। यह लोगों के हित में था और जनता की मांग भी थी।

राजद नेता ने कहा कि सर्वे जाति को लेकर नहीं था

उन्होंने कहा कि यह सर्वे होना चाहिए। हमारी सरकार की चाहत थी गरीबी दूर करना, पिछड़ापन दूर करना। सर्वे में समाज के अंतिम पायदान तक सरकार की योजनाओं और उसका लाभ कैसे पहुंचे, गरीबों को कैसे इसका फायदा मिले, यह सब उसमें था। लोगों की आर्थिक स्थिति क्या है, यह भी जानना था। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सर्वे जाति को लेकर नहीं था। सबके लिये था। जो जजमेंट आया है उसका अध्ययन किया जाएगा। पढ़ा जाएगा, देखा जाएगा। भाजपा हमेशा गरीब विरोधी, आरक्षण विरोधी रही है। आज वह खुशी मना रही होगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि फैसला देखने के बाद आज नहीं तो कल यह कराना ही है। चाहे कहीं की भी सरकार हो। बिना इसके न राज्य आगे बढ़ सकता है, न तरक्की हो सकती है और न ही पिछड़ापन दूर हो सकता है।

वे बोले कि जब केंद्र सरकार ने मना कर दिया तो हम लोग अपने ही रिसोर्स से इसे करा रहे थे। इससे यह पता चलता कि कौन गरीब है, किस जाति की आर्थिक स्थिति कितनी है, क्या व्यवसाय है, क्या काम करते हैं, यह सब पता चलता तो उसके हिसाब से उसको सरकारी लाभ पहुंचाया जाता।

इससे पहले इस मुद्दे को लेकर पटना हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई पूरी हो गई थी। कोर्ट ने गुरुवार को इस पर फैसला सुनाने को कहा था। इस मामले में अगली सुनवाई अब तीन जुलाई को होगी। जनता दल (यू), राजद समेत कई दल लंबे समय से जातीय जनगणना कराने की मांग कर रहे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

28 मिनट ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

1 घंटा ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

2 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिला नियोजनालय द्वारा 6 से 14 मार्च तक लगाया जा रहा है प्रखंडवार जॉब कैंप, यहां पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा 6…

4 घंटे ago