Bihar

जम्मू में हुए बस हादसे से बिहार में पसरा मातम, मुंडन कराने वैष्णो देवी जा रहे पूरे परिवार की मौत

जम्मू में मंगलवार की सुबह अमृतसर से कटरा जा रही यात्रियों की बस खाई में गिर गई. इस दौरान 10 लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार, मृतक बिहार के लखीसराय हैं. ये सभी लोग बच्चे का मुंडन कराने के लिए वैष्णो देवी जा रहे थे. इस हादसे में 55 लोग घायल हो गए हैं. जिसमे से ज्यादातर लोग बिहार के हैं.

जम्मू एसएसपी चंदन कोहली ने जानकारी

घटना की जानकरी देते हुए जम्मू एसएसपी चंदन कोहली ने कहा कि बस में सीमा से अधिक लोग सवार थे. ये बस पंजाब के अमृतसर से कटरा जाने के दौरान जम्मू के झज्जर कोटली इलाके में एक पुल से 50 फीट गहरी खाई में गिर गई.

रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ पूरा 

इस घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस के अलावा सीआरपीएफ, एसडीआरएफ समेत पहुंची. उन्होंने बस में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकलना शुरू किया. इस रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर जम्मू एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि ये ऑपरेशन पूरा हो गया है और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

सभी घायलों को जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज इ एडमिट करा दिया गया है. गौरतलब है कि इससे पहले भी 21 मई को जम्मू जाने के दौरान एक सड़क हादसा हुआ था. इस हादसे में भी एक बस पलट गई. इस घटना में एक महिला की मौत और 24 लोग घायल हो गए थे. फिलहाल, इस घटना में पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई है. वहीं, मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

3 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

4 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

5 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

9 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

18 घंटे ago