Bihar

पटना के इस्कॉन मंदिर से युवक गायब:5 माह से है लापता, परिवार का आरोप- जबरन ब्रम्हचारी बनाकर गायब किया

गोपालगंज थाने में पदस्थापित एएसआई का पुत्र रवि रंजन पटना के राम कृष्णा नगर थाना क्षेत्र से पिछले 5 माह से गायब है। इसको लेकर लापता युवक के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। लेकिन पुलिस आज तक उसका पता नहीं लगा पायी है। थाने में दर्ज शिकायत में उन्होंने पटना के इस्कॉन मंदिर के व्यवस्थापक पर अपने बच्चे को जबरन ब्रह्मचर्य धारण करवाने का आरोप लगाकर उसे गायब करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर रामकृष्णा नगर थाने की पुलिस ने आज इस्कॉन मंदिर के व्यवस्थापकों से पूछताछ की है।

इस मामले की जानकारी देते हुए राम कृष्णा नगर थाना प्रभारी जहांगीर आलम ने बताया की 14 दिसंबर 2022 को इस्कॉन मंदिर जाने की बातें कहकर रवि रंजन अपने घर से निकला था। लेकिन 5 महीनों के बाद भी अपने घर वापस नहीं आया है। हालाँकि उन्होंने कहा की बेटे की खोज में माता पिता दोनों वृन्दावन के इस्कॉन मंदिर पहुंचे थे। लेकिन उन्हें बाहर से ही भगा दिया गया था।

लेकिन शिकायत के आधार पर व्यवस्थापको से पूछताछ की गयी है। थाना पहुंचे इस्कॉन मंदिर प्रशासन के व्यवस्थापक रुकमणी बाबा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने रवि रंजन के गायब होने मामले की सूचना भारत के सभी इस्कॉन मंदिरों के शाखाओं में व्हाट्सएप के जरिए भेज दी है।

वही 5 महीने बीत जाने के बाद भी रवि रंजन का कोई पता न चलने से के बाद उसके माता-पिता काफी परेशान है। वह इस मामले की जानकारी देते हुए राम कृष्णा नगर थाना प्रभारी बताते हैं कि फिलहाल इस पूरे मामले में पटना इस्कॉन मंदिर व्यवस्था को से पूछताछ करने के बाद अब पुलिस रवि रंजन की तलाश में उसे बरामद करने के लिए वृंदावन के इस्कॉन मंदिर भी जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

5 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

14 घंटे ago