Bihar

इंटर पास लड़कियों को जल्द मिलेंगे 25 हजार रुपए, नीतीश सरकार ने दी 400 करोड़ रुपये की मंजूरी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

इंटर पास छात्राओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के लिए बिहार सरकार ने 400 करोड रुपए की स्वीकृति दे दी है। बिहार सरकार ने कन्या उत्थान योजना के तहत इंटर की लड़कियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के लिए यह स्वीकृति दी है साथ ही साथ सरकार के तरफ से 132 करोड़ रुपए आवंटित भी कर दिया गया है। इस राशि से वर्ष 2023- 24 में प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा।

शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव के अनुसार मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट उत्तीर्ण) प्रोत्साहन योजना अंतर्गत बिहार सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त परीक्षा बोर्डों से 2023 की वार्षिक परीक्षा पास छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ये प्रोत्साहन राशि सभी कोटि की अविवाहित छात्राओं को प्रति छात्रा 25-25 हजार रुपए दी जाएगी।

वहीं, लड़कियों शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल विवाह पर अंकुश लगाने, प्रजनन दर में कमी लाने व बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्य धारा में लाने के उद्देश्य से वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट उत्तीर्ण) प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की गई थी। सुशासन के कार्यक्रम 2020-25 के अंतर्गत आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 व अन्य कार्यक्रमों में इसे भी शामिल किया गया है।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मुख्यमंत्री बालिका ( इंटरमीडिएट उत्तीर्ण) प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वर्ष 2024 में उत्तीर्ण अविवाहित छात्राओं को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता पाने के लिए अब अलग से कोई आवेदन नहीं करना होगा।

शिक्षा विभाग इसके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के साथ मिल कर बात करेगी और परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान ही बैंक अकाउंट छात्राओं को भरना होगा। इसी के आधार पर अब वर्ष 2024 से यह राशि सीधे लाभुकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जायेगी। इस बार मुख्यमंत्री बालिका ( इंटरमीडिएट उत्तीर्ण) प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वर्ष 2023 में उत्तीर्ण छात्राएं तीन अप्रैल से आवेदन करे सकेंगे।

आपको बताते चलें कि, इस बार इंटर व मैट्रिक के सभी टॉपर्स को कैरियर चुनाव करने के लिए भी मार्गदर्शन दिया जायेगा। इस दिशा में शिक्षा विभाग काम कर रहा है. स्टूडेंट्स को कैरियर के चुनाव में परेशानी न हो, इसके लिए एक शिक्षा विभाग एक्सपर्ट से मिल कर टॉपर्स की काउंसेलिंग करेंगे। उन्हें प्रोत्साहित किया जायेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

7 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

17 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

23 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

23 घंटे ago