Bihar

बिहार: SBI में होम लोन के नाम पर 1.79 करोड़ का गबन, असिस्टेंट मैनेजर ने ही ग्राहको के ऋण खाते से कर दिया बड़ा खेल

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आरएएसीसी शाखा, बेगूसराय के होम लोन खाते में एक करोड़ 79 लाख 19 हजार रुपये का घोटाला किया गया है. आंतरिक जांच में मामला सामने आने के बाद शाखा के सहायक प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है. वहीं, एसबीआइ के क्षेत्रीय प्रबंधक आनंद कुमार मिश्रा ने नगर थाने में 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

दूसरे व्यक्तियों के खातों में रकम को जमा कर दिया

क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि सारण जिले के बनवारीपुर निवासी पिंटू कुमार (वर्तमान पता- राजापुल, पटना) एसबीआइ की आरएएसीसी शाखा, बेगूसराय में सहायक प्रबंधक हैं. वह ऋण के भुगतान व उसकी दैनिक देख रेख से संबंधित कार्य देखते थे. जांच में पाया गया कि पिंटू कुमार ने ग्राहकों के होम लोन खाताें को डेबिट कर दूसरे व्यक्तियों के खातों में रकम को जमा कर दिया है. इसके लिए ग्राहकों से कोई सहमति पत्र भी नहीं लिया गया है.

सहायक प्रबंधक निलंबित

जिन लोगों के खातों में रकम को ट्रांसफर किया गया है, उनमें सारण, पटना और समस्तीपुर के रहने वाले लोग शामिल हैं. इस मामले में सहायक प्रबंधक समेत उन सभी लोगों को नामजद किया गया है, जिनके खातों में राशि ट्रांसफर की गयी है. वहीं, शाखा के सहायक प्रबंधक पिंटू कुमार को निलंबित कर दिया गया है. वह वर्तमान में राजापुल, पटना में रहते हैं.

पटना, सारण व समस्तीपुर के लोगों के खातों में ट्रांसफर किए गए रुपये

एसबीआइ के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि शीतलपुर (सारण) निवासी नीरज कुमार के शीतलपुर स्थित एसबीआइ खाते में एक करोड़ 32 लाख 25 हजार, बुद्धा कॉलोनी (पटना) निवासी राजा कुमार गुप्ता के बोरिंग रोड खाते में 14.50लाख, बनवारीपुर (सारण) निवासी रोशन कुमार के दिधवारा बैंक खाते में 21 लाख, आर ब्लॉक (पटना) निवासी सौरभ भारती के बोरिंग रोड बैंक खाते में 12 लाख, शीतलपुर (सारण) निवासी शमीम अख्तर के शीतलपुर स्थित बैंक खाते में 10.44 लाख रुपये भेजे गये हैं.

इसी प्रकार बनवारीपुर (सारण) निवासी विजय कुमार के शीतलपुर बैंक खाते में तीन लाख, बनवारीपुर निवासी विनय कुमार के शीतलपुर स्थित खाते में 5.30 लाख, समस्तीपुर के धर्मपुर बांदे निवासी अमित कुमार एवं संध्या कुमारी के बोरिंग रोड स्थित खाते में डेढ़ लाख, बुद्धा कॉलोनी (पटना) निवासी ऋषिकेश के जजेस कोर्ट रोड पटना शाखा में तीन लाख और दूजरा (पटना) निवासी संदीप कुमार के बोरिंग रोड स्थित बैंक खाते में पांच लाख भेजे गये हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: खनन विभाग का डाटा ऑपरेटर 50000 का घूस लेते गिरफ्तार, कई अधिकारी-कर्मचारी फरार

बिहार में निगरानी विभाग (Vigilance Department) ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की…

4 मिनट ago

मॉडिफाइड बाइक और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, तीन बाइक जब्त

समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…

3 घंटे ago

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

5 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

10 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

14 घंटे ago