Bihar

बिहार: घूसखोर आपूर्ति पदाधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने 55 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा

बिहार के बेतिया में मझौलिया प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. विजिलेंस की टीम ने 55 हजार रुपये रिश्वत लेते एमओ को गिरफ्तार किया है. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार को उनके आवास बेतिया नगर थाना क्षेत्र न्यू कॉलोनी से अहले सुबह निगरानी विभाग की टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया. टीम उन्हें अपने साथ लेकर पटना के लिए रवाना हो गई है.

लाइसेंस देने के नाम पर मांगी रिश्वतः

दरअसल आवेदक अजीत कुमार ओझा ने निगरानी विभाग को आवेदन दिया था कि एमओ शैलेंद्र कुमार के द्वारा उनसे 55 हजार की बड़ी राशि रिश्वत में मांगी जा रही है. लाइसेंस देने के नाम पर उनसे रिश्वत मांगी जा रही है. जिसके बाद निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया और आज बुधवार को अलहे सुबह एमओ शैलेंद्र कुमार को 55 हजार रूपये के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.

55 हजार रुपये रिश्वत की थी मांगः

निगरानी विभाग के डीएसपी सुजीत कुमार सागर ने बताया है कि रिश्वतखोर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. आवेदक अजीत कुमार ओझा के पिता अर्जुन कुमार ओझा जन वितरण प्रणाली चलाते हैं. किसी त्रुटी को छिपाने के लिए मझौलिया प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने 55 हजार रुपये के रिश्वत की मांग की थी. इन्हें पटना मुख्यालय ले जाया जा रहा है. वहां से इनको न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा.

“प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार को रिश्वत लेते पकड़ा गया है. काम के बदले इन्होंने आवेदक अजीत कुमार ओझा से 55 हजार की डिमांड की थी. जिसकी सूचना के बाद हमलोग यहां पहुंचे और मामला सही पाया, गिरफ्तार कर पटना ले जाया जाएगा”– सुजीत कुमार सागर, डीएसपी, निगरानी विभाग

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार विधानसभा स्पीकर समेत 42 विधायकों को HC का नोटिस, चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप

बिहार की राजनीति में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। Patna High Court ने पक्ष…

1 घंटा ago

चुनावी हार से पस्त खेसारी लाल का सियासत से संन्यास? कहा- सच बोलकर राजनीति नहीं कर सकते

भोजपुरी के जाने माने सिंगर एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा है कि राजनीति करने…

2 घंटे ago

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

9 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को बचाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…

9 घंटे ago