Bihar

इंडिया पोस्ट की जीडीएस भर्ती के लिए आज से नया आवेदन शुरू, बिना परीक्षा दिये ही मिलेगी नौकरी

इंडिया पोस्ट ने डाक घर शाखा कार्यालय (बीओ) में ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस), शाखा पोस्ट मास्टर (बीपीएम) और सहायक शाखा पोस्ट मास्टर (एबीपीएम) के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इंडिया पोस्ट की जीडीएस के पदों पर भर्ती की प्रकिया 22 मई से शुरू हो गई है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 जून 2023 तक है। आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवारों को दो दिन 12 जून से 14 जून 2023 तक इसमें संशोधन करने का मौका दिया जाएगा।

India Post GDS पात्रता मानदंड

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी।

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में गणित और अंग्रेजी के साथ कक्षा 10 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही अन्य योग्यताओं की बात करें तो उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2023 में अभ्यर्थियों का चयन बिना परीक्षा सीधे 10वीं के अंकों के आधार पर किया जाएगा।

India Post GDS वेतन मान

ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 12,000 से 29,380 रुपये का वेतन मिलेगा। जबकि सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 10,000 से 24,470 रुपये का वेतन मिलेगा।

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवक भर्ती पोर्टल पर विजिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार निर्धारित तीन चरणों में अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। ये तीन चरण हैं – रजिस्ट्रेशन, अप्लाई ऑनलाइन और फीस पेमेंट। आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान नहीं करना है। अप्लीकेशन सबमिट करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन में त्रुटि सुधार या संशोधन 12 से 14 जून 2023 के बीच कर सकेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

7 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

8 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

9 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

9 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

11 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

12 घंटे ago