Bihar

झा जी इ क्या नया लड़का को लाये हैं, जनता दरबार में फोन ऑपरेटर पर नाराज हुए नीतीश कुमार

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान फोन ऑपरेटर को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज काफी नाराज दिखे. लोगों की फरियाद सुन रहे नीतीश कुमार को बार-बार फोन ऑपरेटर की नासमझी पर गुस्सा आ रहा था. एक बार तो अधिकारी से बात कराने के दौरान फोन ऑपरेटर के हाथ से मोबाइल छूट कर नीचे गिर गया. उसके बाद नीतीश कुमार ने अपनी अंगुली दिखाते हुए कहा कि अभी दर्द हईए है. दर्द और बढवा दोगे क्या. हथवा तोड़वा दोगे क्या. सीएम के इस बात से कर्मी सहम गया.

सीधा फोन मुख्यमंत्री को बढ़ा दिया

दरअसल हर जनता दरबार में जो फोन ऑपरेटर मौजूद रहता था, आज उसकी जगह कोई और फोन लगाने के लिए पहुंचा था. इसी दौरान नवादा की एक महिला शीला देवी अपने जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर सीएम के जनता दरबार में अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी. महिला के आवेदन को पढ़ने के बाद सीएम ने पास खड़े अधिकारी को भूमि एवं राजस्व विभाग को फोन लगाने को कहा. फोन ऑपरेटर ने बिना सामनेवाले से बात किये सीधा फोन मुख्यमंत्री को बढ़ा दिया. जबकि सामनेवाले से बात करने के बाद फोन मुख्यमंत्री को बात करने के लिए देने की परंपरा रही है.

हैलो-हैलो बोलते रहे सीएम, लेकिन नहीं मिला कोई जवाब

फोन हाथ में आते ही सीएम नीतीश कुमार फोन पर हैलो-हैलो बोलते रहे, लेकिन जब दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला. इसपर मुख्यमंत्री पास खड़े अधिकारी पर नाराज हो गये. अधिकारी की तरफ देखकर बोले कि कहां कोई बोल रहा है. क्या नया लड़का को लाये हैं. काहे इसको इतना दिक्कत हो रहा है. सीएम ने सामने बैठे विभाग के वरीय अधिकारी से पूछा, झा जी इ लड़का जो है. काहे इसको दिक्कत हो रहा है. मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद कुछ देर के लिए सभी संबंधित अधिकारी असहज हो गये, लेकिन फोन ऑपरेटर को नहीं बदला गया. धीरे-धीरे वो भी सहज हो गया.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

14 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

14 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

15 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

19 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

21 घंटे ago