Bihar

ई बाबा कौन हैं… हम नहीं जानते, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर लालू यादव

आरजेडी प्रमुख लालू यादव 18 दिव बाद पटना से दिल्ली गए। दिल्ली जाने से पहले पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि 2024 में बीजेपी का सफाया हो जाएगा। पत्रकारों ने जब लालू यादव से बागेश्वर बाबा को लेकर सवाल किया तो उन्होंने एक लाइन में कहा कि कौन हैं? लालू यादव के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी गईं है। खबर है कि दिल्ली जाने के बाद डॉक्टर की सलाह पर सिंगापुर भी जा सकते हैं। बता दें कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद वे जब से दिल्ली लौटे हैं, तब से जांच के लिए सिंगापुर नहीं गए हैं। 4 दिसंबर को सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्या ने किडनी डोनेट की है।

पटना में हैं बाबा बागेश्वर

राजधानी पटना में इन दिनों बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा चल रही है। दावा किया जा रहा है कि इस कथा को सुनने के लिए प्रतिदिन लाखों लोग पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए धीरेंद्र शास्त्री खुद लोगों से नहीं आने की अपील की है। इस बीच, शास्त्री के पटना आगमन को लेकर भी जहां सियासत खूब हो रही है वहीं इसके मायने भी निकाले जा रहे। बागेश्वर धाम सरकार का यह कार्यक्रम 17 मई तक चलेगा।

शुरू से विरोध कर रही राजद

राजद जहां शास्त्री के पटना दौरे को लेकर शुरू से विरोध में खड़ी है, वहीं भाजपा के कई वरिष्ठ नेता हनुमंत कथा में शामिल हो चुके हैं। राजद के नेता और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कथा में जाने से साफ इनकार कर दिया था। वहीं भाजपा महागठबंधन पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगा रही है। अब लालू यादव बागेश्वर बाबा को जानते ही नहीं है।

दूसरी ओर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने साफ तौर पर कहा कि लालू यादव हों या तेजस्वी-नीतीश, ये लोग वहीं जाना पसंद करते हैं, जहां जालीदार टोपी हो। उन्होंने कहा कि हनुमंत कथा से वोट बैंक की राजनीति पूरी नहीं हो रही है, इसलिए तेजस्वी यादव बागेश्वर बाबा के दरबार में नहीं जा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

2 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

3 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

4 घंटे ago