Bihar

बिहार: डायल 112 के तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार, अवैध वसूली करते रंगे हाथ पकड़ाये

बिहार के आरा में एक तर‍फ अवैध बालू खनन को लेकर पुलिस और प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रही है. वहीं, तीन पुलिसकर्मियों ने वर्दी को दागदार कर दिया है. बताया जा रहा है कि चांदी थाना क्षेत्र के कोसिहान गांव के पास ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते तीन पुलिसकर्मियों को पकड़ा गया. एसपी प्रमोद कुमार यादव ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना मिलने के बाद एक टीम का गठन कर की.

पकड़े गये तीनों पुलिसकर्मी सहार थाना के डायल 112 के जवान हैं. तीनों गिरफ्तार पुलिसकर्मियों को जेल भेज दिया गया है. इस संबंध में एसपी ने बताया कि इआरवी सहार में पदस्थापित पुलिसकर्मियों के बारे में पता चला कि चांदी थाना क्षेत्र में ट्रक चालकों से अवैध वसूली कर रहे हैं. इसके बाद सत्यापन को लेकर मेरे द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक सदर चंद्र प्रकाश एवं चांदी थानाध्यक्ष सौरभ कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी.

टीम जब चांदी क्षेत्र में पहुंची, तो ट्रक चालकों को रुकवाकर डायल 112 के पुलिसकर्मी अवैध वसूली कर रहे थे. तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया. तीनों आरोपित पुलिसकर्मियों में हवलदार का चालक रविशंकर सिंह, सिपाही शिवकुमार तथा विजय प्रकाश को ट्रक को रुकवाते पाया गया. तीनों पुलिसकर्मियों की जब तलाशी ली गयी, तो उनके पास से अवैध वसूली के कुल 1030 रुपये बरामद किये गये.

इस संबंध में एसपी ने बताया कि तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया है. बता दें कि पहले भी भोजपुर जिले में अवैध वसूली में कई पुलिसकर्मियों को जेल भेजा जा चुका है. इस संबंध में एसपी ने बताया कि तीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गयी है. इस तरह के कार्य में कोई भी पकड़े जायेंगे तो उन्हें बख्शा नहीं जायेगा.

एसपी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में टीम जब घटनास्थल पर पहुंची, तो हवलदार का चालक रविशंकर सिंह ट्रक चालक से पैसा वसूल रहा था. जबकि सिपाही शिव कुमार एवं विजय प्रसाद ट्रक रुकवा रहे थे. अधिकारी भी यह देखकर सन्न रह गये.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

4 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

5 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

5 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

12 घंटे ago