Bihar

‘देशद्रोही और डरपोक है बागेश्वर बाबा’, बिहार मंत्री तेज प्रताप यादव ने धीरेंद्र शास्त्री पर लगाए गंभीर आरोप

बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री 13 मई से लेकर 17 मई को पटना में भगवत कथा का कार्यक्रम करेंगे। इसके लिए 12 मई को पटना में पहुंचेंगे। वहीं, बाबा धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने बागेश्वर पीठाधीश पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आरजेडी प्रमुक लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पं धीरेंद्र शास्त्री को डरपोक और देशद्रोही बताते हुए कहा कि उनके लोग हर दिन गेट पर आकर माफी मांग रहे हैं। वो जल्द ही इसका वीडियो जारी करेंगे। बागेश्वर बाबा डरपोक और देश द्रोही हैं।

हनुमान जी के भक्त और बागेश्वर धाम के पीठाधीर पं धीरेंद्र शास्त्री पटना के नौबतपुर में 5 दिवसीय कथा कार्यक्रम के लिए आ रहे हैं। इस दौरान बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उन्हें हिंदू मुसलमानों को लड़वाने वाली बात कहने वाला बताया। साथ ही उन्होंने कहा उनके लोग गेट पर आकर माफी मांग रहे हैं।

ये पहली बार नहीं जब तेज प्रताप यादव ने ऐसे विरोध किया। इससे पहले भी बिहार में कार्यक्रम घोषित होते ही तेज प्रताप यादव ने बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्रीं के खिलाफ बिगुल फूंकते हुए कहा कि अगर वो बिहार में हिंदू मुसलमान करवाने के लिए आ रहे हैं। तो उन्हें एयरपोर्ट पर ही घेर लिया जाएगा।

इसके साथ ही तेज प्रताप यादव ने एक तस्वीर शेयर करते कहा था कि वो जानते हैं कि बिहार में किसकी सरकार है। हमारी सेना भी तैयार है। तेज प्रताप ने RSS से निपटने के लिए DSS के गठन की बात कही थी। वहीं, बाबा के विरोध में ऐसी बातें कहने के बाद एक बार फिर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

3 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

5 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

11 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

11 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

12 घंटे ago