समस्तीपुर/मोरवा :- समस्तीपुर जिले के हलई ओपी अंतर्गत लरूआ पंचायत में सोमवार रात सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की वार्ड तीन निवासी संजय कुमार झा की तीस वर्षीया पत्नी साधना कुमारी के रूप में पहचान की गई है।
परिजनों ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे घर का काम करने के दौरान सांप ने महिला को डंसा। जिसकी जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए दलसिंहसराय ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।
इसकी सूचना मिलने पर हलई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। पूर्व मुखिया एवं मुखिया के पति वरुण कुमार सिंह ने इस घटना से मोरवा सीओ को अवगत कराया है। मुखिया रानी कुमारी ने प्रखंड एवं अंचल अधिकारी से परिजन को आपदा प्रबंधन योजना से मुआवजा दिलाने का आग्रह किया है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…