Bihar

ई कौन हैं बाबा बागेश्वर..BJP सांसद और केंद्रीय मंत्री बोले…मैं किसी बागेश्वर बाबा को नहीं जानता

पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ में 13 से 17 मई के बीच हनुमत कथा होने जा रहा है। 12 मई को बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री पटना आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री व आरा सांसद आर.के.सिंह से जब इस संबंध में पूछा गया तब वे कहने लगे कि ई बाबा बागेश्वर कौन हैं? हमको इस बात की जानकारी नहीं हैं। मैं किसी बागेश्वर बाबा को नहीं जानता।

दरअसल आरा में 220/132 के.वी पावरग्रिड उपकेंद्र विस्तार का शिलान्यास करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री सह आरा सांसद आर के सिंह ने ऐसा बयान दिया जिसे सुनकर सभी हक्के बक्के रह गए। जहां एक और बीजेपी बागेश्वर वाले बाबा के स्वागत में जुटी है। वही बीजेपी के सांसद को यह पता ही नहीं है कि बागेश्वर बाबा हैं कौन?

बिहार की महागठबंधन सरकार बागेश्वर धाम वाले बाबा के पटना दौरे को लेकर लगातार बेतुका बयान दे रही है और बीजेपी बाबा के समर्थन में खड़ी है। वही भाजपा के सांसद व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने बागेश्वर बाबा को लेकर ऐसा बयान दिया कि अब उसकी चर्चा होने लगी है। भाजपा के केंद्रीय मंत्री सह आरा सांसद आर के सिंह से जब आरा में पत्रकारों ने यह पूछा की महागठबंधन के लोग बाबा बागेश्वर धाम को पटना आने से रोक रहे है, जिससे भाजपा के लोग महागठबंधन सरकार पर सवाल उठा रही है, और बाबा बागेश्वर धाम को पटना आने के लिए उनका समर्थन कर रही है।

पत्रकारों ने पूछा कि इस पर आपका क्या कहना है तो केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि ई कौन है बागेश्वर धाम बाबा…मैं किसी बागेश्वर धाम को नही जानता। यह बात सुनते ही पत्रकारों ने मंत्री आरके सिंह से कहा की बिहार में भाजपा बाबा का समर्थन कर रही है, और महागठबंधन का विरोध कर रही है तो केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने कहा कि मैं किसी बागेश्वर धाम वाले बाबा को नहीं जानता कौन है बागेश्वर धाम वाले बाबा?

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

7 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

7 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

9 घंटे ago