Bihar

जाति गणना पर सुप्रीम कोर्ट से याचिका खारिज होने पर बोले CM नीतीश- ‘मामला कोर्ट में है, देखिए आगे क्या होगा’

बिहार में जातीय गणना पर कोर्ट की ओर से रोक लगी हुई है. पटना उच्च न्यायालय ने तीन जुलाई तक के लिए स्टे लगा दिया था. जिसके बाद इस मामले पर जल्द सुनवाई को लेकर बिहार सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था. वहां से याचिका खारिज होने के बाद बिहार सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. जहां सुप्रीम कोर्ट ने भी सरकार को राहत देने से इंकार कर दिया. अब इस मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

जातीय गणना पर सीएम की प्रतिक्रिया:

जातीय गणना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मामला कोर्ट का है. इसको हमलोगों ने सभी दलों से राय लेकर शुरू किया था. इस पर क्या कहें. अब बीजेपी बोल रही है कानून बनना चाहिए. पहले क्यों नहीं बोले. वैसे उन लोगों से तो हमलोग राय लिए ही थे कि हमको आर्थिक सर्वेक्षण कराना है. लोगों को स्थिति समझनी है. पहले भी देश में जातीय गणना हुई है. आर्थिक सर्वेक्षण हुआ है. अब देखिए क्या होता है. कानून बनाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी कुछ नहीं कह सकते.

“ये तो अब कोर्ट के फैसले के बाद हम कुछ नहीं बोलेंगे. पूरी बात जब आ रही है. अभी कुछ भी कहना उचित नहीं है. जरूरत होगी तो बताया जाएगा. इससे पहले भी हुआ है. हमलोग तो सभी पार्टियों की राय से सबकुछ कर रहे थे. अब आप बताइए जब साथ थे, तब बीजेपी क्यों नहीं कहा. सबकी सहमति से हुआ है. जो भी तय किया गया है वो कोई सरकार की ओर से नहीं हुआ है. सभी पार्टियों ने बैठकर तय किया है.”– नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार

शपथ ग्रहण समारोह में कर्नाटक जाएंगे नीतीश कुमार:

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि,कर्नाटक जाना है. वहां प्रचंड बहुमत से सरकार बनी है. उन्होंने कहा कि पूरे देश का विपक्ष एकजुट हो रहा है. हमलोग जो मुहिम चला रहे हैं वो दिख ही रहा है. अब आगे आपको बताएंगे क्या-क्या करना है. कुछ दिन और रुकिए. सीएम ने कहा कि जो कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, उनसे उनका पहले से ही संबंध रहा है. तो वहां तो जाना ही होगा. दरभंगा में रिंग बांध का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम ने ये बात कही.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

3 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

8 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

8 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

8 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

9 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

9 घंटे ago