Bihar

“कर्नाटक के बाद बिहार से डर”: राबड़ी देवी से ED की पूछताछ पर बोले तेजस्वी यादव

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कहा कि उनकी मां राबड़ी देवी से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा ‘नौकरी के बदले जमीन’ मामले में पूछताछ देश में राजनीतिक बदलाव, खासकर राज्य में अगले साल होने वाले चुनाव और पिछले सप्ताह कर्नाटक में भाजपा की हार से जुड़ी है. उन्होंने कहा, “हम जानते थे कि ऐसा होगा. वे हमें निशाना बना रहे हैं, क्योंकि वे कर्नाटक के बाद बिहार से डरते हैं. वे मुझे भी भविष्य में कई मामले में फंसा सकते हैं. लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है. मैंने कुछ गलत नहीं किया है, इसलिए मुझे डरने की जरूरत नहीं है.

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से केंद्रीय एजेंसी द्वारा दिल्ली में लगभग पांच घंटे तक पूछताछ की गई, जो कथित ‘नौकरी के बदले जमीन’ घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वित्तीय अपराधों की जांच कर रही है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव की पत्नी 68 वर्षीय राबड़ी देवी का बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया था.

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, बेटियों मीसा भारती (राज्यसभा में राजद सांसद), चंदा यादव और रागिनी यादव सहित राबड़ी देवी के बच्चों से भी एजेंसी ने पिछले कुछ महीनों में इस मामले में पूछताछ की है. एजेंसी ने दावा किया था कि उसने इस साल मार्च में मामले में तलाशी के दौरान 1 करोड़ रुपये की “बेहिसाब नकदी” जब्त की थी. कथित घोटाला 2000 के दशक की शुरुआत में रेल मंत्री के रूप में लालू यादव के कार्यकाल से संबंधित है, और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक प्राथमिकी से उपजा है.

एजेंसियों का आरोप है कि 2004 से 2009 के बीच कई लोगों को भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में कनिष्ठ पदों पर नियुक्त किया गया और बदले में उन्होंने अपनी जमीन, यादव परिवार के सदस्यों को हस्तांतरित कर दी. सीबीआई ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि नियुक्ति के लिए कोई विज्ञापन या सार्वजनिक नोटिस जारी नहीं किया गया था, लेकिन पटना के कुछ निवासियों को मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर में स्थित विभिन्न जोनल रेलवे में नियुक्त किया गया था.

इसके एवज में, उम्मीदवारों ने, सीधे या अपने परिवार के सदस्यों के माध्यम से, यादव के परिवार के सदस्यों को कथित रूप से अत्यधिक रियायती दरों पर जमीनें बेचीं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच पर कर्मचारियों की कमी का असर; तीन महीने में जांच के लिए भेजे गए 43 नमूने, सिर्फ 4 की रिपोर्ट मिली

समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…

53 मिनट ago

हाफ-एनकाउंटर में जख्मी कुख्यात मनीष सिंह पर अलग-अलग जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज, एक अन्य साथी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के 19 केंद्रों पर स्नातक तीसरे सेमेस्टर की होगी परीक्षा, कार्यक्रम जारी 

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…

2 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM आवास के पास ई-रिक्शा सवार महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…

11 घंटे ago