Bihar

आरजेडी नेता के अपहरण मामले में BJP विधायक घर में घुसी पुलिस; 1 गिरफ्तार, लग्जरी गाड़ियां जब्त, MLA हुए फरार

मुजफ्फरपुर में राजद नेता अपहरण कांड मामले में पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया है। शनिवार को पुलिस ने साहेबगंज के भाजपा विधायक राजू सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की है। पुलिस ने विधायक के कोल्ड स्टोरेज से दो लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की गई हैं। विधायक फरार हैं। पुलिस ने उनके आवास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, शुक्रवार को राजद नेता तुलसी राय ने बीजेपी विधायक राजू सिंह समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद और करीब एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ पारू थाना में FIR दर्ज कराई थी। इसमें विधायक और उसके समर्थकों पर अपहरण कर पिटाई का आरोप लगाया था। यह पूरी घटना गुरुवार की देर रात हुई थी।

ये था पूरा मामला

गुरुवार को एक तिलक समारोह से लौटने के दौरान भाजपा विधायक राजू सिंह और राजद नेता तुलसी राय के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद राजू सिंह तुलसी राय को लेकर अपने कोल्ड स्टोरेज पर चले गए। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद तुलसी राय को कोल्ड स्टोरेज से सुरक्षित निकाला गया था।

इसके बाद तुलसी राय ने पारू थाने में राजू सिंह समेत कई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इस मामले में राजद नेता का पुलिस अभिरक्षा में मुजफ्फरपुर कोर्ट में शुक्रवार को बयान दर्ज कराया गया। इसके बाद शनिवार को बीजेपी विधायक के ठिकाने पर पुलिस की कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है।

पूरे मामले पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि अपहरण मामले को लेकर राजू सिंह विधायक के यहां छापेमारी की गई। इसमें अपहरण में इस्तेमाल की गई एक फॉर्च्यूनर और एक क्रेटा कार जब्त की गई है। साथ ही साथ एक मस्जिद में विवादित झंडा लगाने के आरोपी को भी वहां से गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

6 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

6 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

7 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

15 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

24 घंटे ago