Bihar

सासाराम हिंसा: बीजेपी के पूर्व विधायक की बढ़ी मुश्किलें, हत्या का मुकदमा दर्ज; जमानत याचिका भी खारिज

बिहार के सासाराम में हुई हिंसा मामले में बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। सोमवार को सासाराम सीजेएम कोर्ट ने पू्र्व विधायक की जमानत याचिका को नामंजूर कर दिया। वहीं पुलिस ने इस मामले में धारा 302 संकलित करने की कोर्ट से अपील की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। बता दें कि जवाहर प्रसाद अभी पुलिस रिमांड पर हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।

जवाहर प्रसाद सासाराम विधानसभा क्षेत्र का 5 बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 1990 में वह पहली बार विधायक बने थे। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव में सासाराम सीट जेडीयू के पास जाने से इन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया था। रामनवमी जुलूस के बाद हुई हिंसा को भड़काने के आरोप में पुलिस ने 29 अप्रैल को जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया था।

गौरतलब है कि सासाराम हिंसा मामले में अब तक चार प्राथमिकी दर्ज करायी गई हैं। मामले में 65 आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे। वहीं पिछले दिनों कोर्ट ने 37 आरोपितों को जमानत पर रिहा करने का आदेश जारी किया था। हालांकि जमानत में अदालत की शर्तों ने सबको चौंकाया था। अधिकांश लोग इसे दो गुटों में हुए विवाद को मिटाने की पहल के रूप में भी देख रहे हैं।

बता दें कि पिछले दिनों एसपी विनीत कुमार ने बताया था कि पूर्व विधायक के आपराधिक इतिहास रहे हैं और अनुसंधान में उनकी संलिप्तता पाए जाने के बाद ही गिरफ्तारी की गई है। ऐसे में पुलिस उनसे क्या राज उगलवाना चाहती है, यह तो बात में पता चलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में सरकारी कर्मचारियों की सोशल मीडिया ‘आजादी’ खत्म, राय देने पर जाएगी नौकरी

बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना पहले जैसा नहीं…

2 घंटे ago

सुरक्षित शनिवार पर स्कूल में सुरक्षा की पाठशाला, फोकल शिक्षक व बाल प्रेरक चुने गए

समस्तीपुर : बच्चों की सुरक्षा को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में “सुरक्षित…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर सीट को लेकर इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो पक्षों के बीच मारपीट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शनिवार को जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर बैठने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

14 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

15 घंटे ago