Bihar

बिहार सरकार की बड़ी पहल, अब आंगनबाड़ी केंद्र पर ही मिलेगी ये बड़ी सुविधा, नहीं पड़ेगा भटकना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर जन्म के बाद लड़कियों का आधार (Aadhar Card) आराम से बन सकें. इसके लिए राज्य सरकार ने समाज कल्याण विभाग को दिशा-निर्देश कुछ माह पूर्व में जारी किया है, ताकि केंद्रों पर या उनके सहयोग से जन्म के बाद तुरंत बाद आधार बनाया जा सकें और लड़कियों को योजना का लाभ मिल सकें. इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. सबसे पहले केंद्र की सहायिका-सहायिका लाभुकों के आधार को बनाने में सहयोग करेंगी. इससे बच्चों के अभिभावकों को अब भटकना नहीं पड़ेगा.

यह है योजना का उदेश्य

राज्य सरकार ने योजना के तहत कन्या भ्रूण हत्या रोकना, लड़कियों के जन्म, निबंधन एवं संपूर्ण टीकाकरण, लिंग अनुपात में वृद्धि, बालिका शिशु मृत्यु दर को कम करना, बालिका शिक्षा को बढ़ाने, बाल विवाह रोकने प्रजनन दर में कमी लाने के लिए इसे लागू किया है. योजना से लड़कियों को लाभ मिल रहा है.

अब इतना मिल रहा है लड़कियों को राशि

राज्य की सभी लड़कियों को जन्म से लेकर स्नातक पूरा करने तक योजना का लाभ दिया जाता है. योजना का लाभ परिवार के दो बच्चों तक सीमित है . प्रारंभ में योजना के तहत एक कन्या को स्नातक होने तक कुल 54100 रुपये देने का प्रावधान है, लेकिन इसमें आंशिक संसोधन के बाद अविवाहित इंटर पास कन्या को 10 हजार के स्थान पर 25 हजार रुपया और स्नातक पास कन्या को 25 हजार की जगह 50 हजार देने का प्रावधान किया गया है. अब कुल 94100 रुपया देने का प्रावधान है.

ऐसे में मिलता है लाभ

कन्या के जन्म पर माता-पिता के बैंक खाता में दो हजार रुपया एवं एक साल पूरा होने तथा आधार पंजीकरण कराने पर माता-पिता व अभिभावक के बैंक खाते में एक हजार रुपये देने का प्रावधान है.

इतने को मिला लाभ

ई- कन्या पोर्टल के माध्यम से जुलाई 2020 से योजना का आवेदन लिया और भुगतान किया जा रहा है. 2021-22 तक जीरो से एक साल की 731649 कन्याओं, एक-दो साल के 82151 कन्याओं को लाभ प्राप्त हुआ है. 2022-23 में जीरो से एक साल की 315157 कन्याओं, एक से दो साल के 24891 कन्याओं को लाभ मिला है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

5 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

6 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

7 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिला नियोजनालय द्वारा 6 से 14 मार्च तक लगाया जा रहा है प्रखंडवार जॉब कैंप, यहां पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा 6…

9 घंटे ago